"वन्यजीव" के लिए 156 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बाघ का कोहराम : घर में सो रही महिला को उतारा मौत के घाट, बचाने आए पति-ससुर लहूलुहान, भड़के ग्रामीणों का वन टीम पर हमला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र स्थित खेरवा मोहल्ले में रविवार तड़के एक बाघ ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 48 वर्षीय फूलबाई की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे पति और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
महासमुंद
पर्यावरण संरक्षण : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा रिजर्वायर में अभियान
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोपरा रिजर्वायर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक, सीड बॉल निर्माण और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
यात्रा
छत्तीसगढ़ यात्रा : धमतरी के वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर वाइल्डलाइफ तक, वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
धमतरी जिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। गैंगरेल बांध में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स, सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी, सिहावा हिल्स में महानदी का उद्गम स्थल और धार्मिक आस्था, माँ अंगारमोती मंदिर की आध्यात्मिक शांति तथा रुद्री के प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
जंगलों मे दुर्लभ : एल्बिनो भालू की दस्तक, वन विभाग हुए अलर्ट
छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभ सफेद यानी एल्बिनो भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल और डर दोनों का माहौल है। आमादांड गांव के पास इस भालू ने एक ग्रामीण लल्लू ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जंगलों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि “एल्बिनिज्म” नामक दुर्लभ जैविक स्थिति का परिणाम है।
रायपुर
भीषण गर्मी का असर : सूंड से खुद पर पानी डालता दिखा हाथी, लोगों ने कहा- गर्मी से बेहाल है जंगल
भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक जंगली हाथी पानी की तलाश में गांव के पास पहुंच गया। हाथी का सूंड से खुद पर पानी डालकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें परेशान न करने की अपील की है।
देश
महा-कनेक्टिविटी : जबलपुर-मंडला-चिल्पी नेशनल हाईवे बनेगा स्मार्ट फोरलेन, मार्च 2027 तक तैयार होगी DPR
जबलपुर-मंडला-चिल्पी NH-30 को स्मार्ट फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 160 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा सुरक्षित, तेज और आसान होगी। घाटों के ब्लैक स्पॉट खत्म करने, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन-व्यापार को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
यात्रा
वाइल्डलाइफ का नया हब : 50 साल बाद लौटे काले हिरणों का कुनबा 200 के पार, बर्ड सर्वे 2026 में मिले कई दुर्लभ विदेशी मेहमान
छत्तीसगढ़ का बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य देश में वन्यजीव संरक्षण और रीवाइल्डिंग का सफल मॉडल बनकर उभरा है। 2018 में लाए गए 77 काले हिरणों की संख्या अब 200 से अधिक हो चुकी है, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। हाल ही में हुए “बर्ड सर्वे 2026” में 202 पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें Bar-headed Goose और Peregrine Falcon जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़
प्यास ने जंगल से छीन लिया रास्ता… कुएं में गिरा तेंदुआ, जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जगतरा गांव में भीषण गर्मी के बीच पानी की तलाश में भटका करीब 4 साल का तेंदुआ कुएं में गिर गया। वह कुएं में लगे मोटर पाइप के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
रायगढ़
प्यास ने छीनी जिंदगी : पानी की तलाश में बस्ती पहुंचे कोटरी, कुत्तों के हमले से मौत
रायगढ़ के चिराईपानी जंगल क्षेत्र में भीषण गर्मी और जलसंकट के बीच एक कोटरी (हिरण प्रजाति) पानी की तलाश में भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गई। वहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे बचाकर वन विभाग को सौंपा, जहां इलाज के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ा गया। हालांकि, अत्यधिक डर और तनाव के कारण “कैप्चर मायोपैथी” विकसित होने से उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया। यह घटना जंगलों में पानी की कमी और वन्यजीव संरक्षण की गंभीर चुनौती को उजागर करती है।
यात्रा
गिर के जंगलों में गूंजेगी ट्रेन की सीटी : अब विस्टाडोम कोच से बब्बर शेरों का दीदार करेंगे सैलानी
गुजरात के गिर नेशनल पार्क में एक प्रस्तावित “ट्रेन सफारी” की योजना है, जिसमें विस्टाडोम कोच के जरिए पर्यटक जंगल के बीच से यात्रा करते हुए एशियाई शेरों को करीब से देख सकेंगे। इस प्रोजेक्ट में कांच की छत और 360° घूमने वाली सीटों वाले कोच होंगे, और सासन गिर को मुख्य केंद्र बनाकर जूनागढ़–देलवाड़ा और तालाला–कांसियानेश जैसे रूटों पर संचालन की योजना है। पुरानी मीटर गेज रेल लाइन को हेरिटेज टूरिज़्म में बदलकर आसपास के स्टेशनों को भी विकसित करने का प्रस्ताव है। यह पहल पर्यटन बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति अनुभव को और अनोखा बनाने का लक्ष्य रखती है, हालांकि इसे लागू करने में पर्यावरण और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियाँ भी होंगी।
छत्तीसगढ़
हाई अलर्ट : एक ही रात में 15 किसानों की फसलें तबाह, 130 से ज्यादा हाथियों का डेरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की बढ़ती संख्या के कारण मानव–वन्यजीव संघर्ष गंभीर हो गया है। जिले में करीब 132 हाथी अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं, जिनमें धर्मजयगढ़ वन मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित है।हाल ही में हाथियों के दल ने कई गांवों में घुसकर धान और मक्के की फसलें बर्बाद कर दीं, जिससे लगभग 15 किसानों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद हाथियों को तुरंत नहीं भगाया जा सका और वे सुबह तक खेतों में ही रहे।
छत्तीसगढ़
वन विभाग की रेड : मादा नीलगाय का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार
पिथौरा वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मादा नीलगाय का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी की, लेकिन सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार फरार हैं। सभी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अलग घटना में घायल हिरण का उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।