"सोशल मीडिया पर वायरल" के लिए 192 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
लक्जरी चेयर विवाद : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ₹82 हजार की कुर्सी पर सोशल मीडिया पर, जानें क्या है पूरा सच?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें वह एक कथित महंगी और आधुनिक ऑफिस चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस कुर्सी की कीमत 66,000 से 82,000 रुपये के बीच है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से नहीं की गई है।
मनोरंजन
Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के गेट के पास गंदे फर्श पर खुले में रखे समोसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने रेलवे की फूड हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के तूल पकड़ने के बाद Indian Railways ने जांच कर स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई अधिकृत वेंडर नहीं था, बल्कि अवैध रूप से ट्रेन में घुसकर सामान बेच रहा था।
रायगढ़
ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन प्रभाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 हाथियों के झुंड में शामिल एक नवजात शावक गहरे तालाब में डूबकर मर गया। इसके बाद उसकी मां हथिनी पूरी रात और सुबह तक अपने मृत बच्चे के पास बैठी रही और उसे जगाने की कोशिश करती रही।
तकनीक
सावधान : भारत में फैला Cockroach Janta Party और Oggy Janta Party नाम का खतरनाक Android वायरस, खाली हो सकता है बैंक खाता!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘Cockroach Janta Party’ और ‘Oggy Janta Party’ ट्रेंड का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्मों ने चेतावनी दी है कि ‘Cockroach Janta Party.apk’ नाम का एंड्रॉइड ऐप असल में खतरनाक स्पाइवेयर और बैंकिंग मैलवेयर है।
मनोरंजन
कट्टालान : जंगल, अपराध और सर्वाइवल की डार्क कहानी ने बढ़ाया क्रेज
मलयालम पैन-इंडिया फिल्म कट्टालान रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी जंगल आधारित अंडरवर्ल्ड, अवैध शिकार और आइवरी माफिया की खतरनाक दुनिया पर आधारित है। एंटनी वर्गीज़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रवि बसरूर का दमदार म्यूजिक और इंटरनेशनल लेवल एक्शन फिल्म को खास बना रहे हैं। 28 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की अगली बड़ी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म मानी जा रही है।
दुर्ग संभाग
शोरूम में विवाद : महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा, CEO पर लगाया गंभीर आरोप
भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच के दौरान महिला ने CEO पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यात्रा
पूर्ण आकार : 7 फीट ऊंचे शिवलिंग की पहली तस्वीरें आईं सामने, इस बार हाईटेक सुविधाओं के साथ शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें 6 से 7 फीट ऊंचा प्राकृतिक हिम शिवलिंग दिखाई दे रहा है। इस वर्ष यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। BRO बर्फ हटाकर दोनों मार्गों को तैयार करने में जुटा है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैक चौड़े किए जा रहे हैं।
मनोरंजन
ट्रेलर : सलमान-संजय की जोड़ी ने बढ़ाया 7 Dogs का क्रेज, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
सलमान खान की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म 7 Dogs का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त दमदार कैमियो रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड स्टाइल एक्शन और इंटरनेशनल स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर दुनियाभर में उत्साह बढ़ गया है।
राष्ट्रीय
खाकी पर दाग : मुरैना में पुलिस का बड़ा खेल, बघपुरा घाट से 10 लाख का लोडर पकड़ने का दावा
दिमनी थाना पुलिस ने बघपुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का लोडर जब्त करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, वाहन रेत खनन में इस्तेमाल हो रहा था और आरोपी मौके से फरार हो गए।
रायपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून हाथ में लेना पड़ा भारी, थाने के सामने मारपीट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरंग थाना क्षेत्र में सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर
भीषण गर्मी का असर : सूंड से खुद पर पानी डालता दिखा हाथी, लोगों ने कहा- गर्मी से बेहाल है जंगल
भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक जंगली हाथी पानी की तलाश में गांव के पास पहुंच गया। हाथी का सूंड से खुद पर पानी डालकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें परेशान न करने की अपील की है।
जशपुर
इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई के साथ पड़ोसियों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो, रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।