ताज़ा खबरें
10280 समाचार
तकनीक
Samsung Galaxy Z Fold 4 5G: कम कीमत में मिल रहा प्रीमियम फोल्ड फोन, जाने किमत
Samsung Galaxy Z Fold 4 5G: अब Amazon पर पहले से कम कीमत में उपलब्ध है। लॉन्च के समय ₹1.54 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोल्डेबल स्मार्टफोन करीब ₹89 हजार रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज के जरिए कीमत और कम हो सकती है। फोन में 7.6 इंच फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 4400mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Health News: अम्बिकापुर NRC में लौट रहा बच्चों का स्वस्थ बचपन, कुपोषण से जंग जारी
Chhattisgarh Health News: सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल, पोषणयुक्त आहार और माता-पिता को जागरूकता देकर स्वस्थ जीवन की राह दिखाई जा रही है। 20 बिस्तरों वाले इस केंद्र में बच्चों के वजन और स्वास्थ्य में सुधार दर्ज किया गया है।
मनोरंजन
The Great Indian Kapil Show Season 5: अजय देवगन और दृश्यम 3 की टीम से होगी नए सीजन की शुरुआत
The Great Indian Kapil Show Season 5: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहा है। फेस्टिव सीजन में शुरू होने जा रहे इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पूरी टीम नजर आएगी।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: चार दिन में सोना ₹2500 और चांदी ₹7000 सस्ती, अब आगे क्या होगा?
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार से गुरुवार तक लगातार चार दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। इस दौरान सोना करीब 2,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 7,000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
तकनीक
Upcoming Cars in India: अगले 10 दिनों में लॉन्च होंगी 5 नई कारें, Tata से Honda तक कंपनियां करेंगी बड़े अपडेट
Upcoming Cars in India: बाजार में जल्द ही कई नई कारों की एंट्री होने वाली है। टाटा एरिस, टाटा एरिस ईवी, रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो, स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जैसे मॉडल नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Student Drowning Case: अंबिकापुर के घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक साहू की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव डेम के गेट के पास से बरामद किया। घटना से पहले छात्र के इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार
PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से मिली राहत, छत पर सोलर प्लांट लगाकर त्रिलोक मिश्रा बने आत्मनिर्भर
PM Surya Ghar Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के त्रिलोक मिश्रा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया है। पहले जहां हर महीने 3 से 3.5 हजार रुपये बिजली बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है।
महासमुंद
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्, 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने सामूहिक वंदे मातरम् गायन में भाग लेकर राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व को याद किया।
स्टार्टअप
Farming Startup Ideas: कम लागत में फूलों की खेती, किसानों के लिए बना कमाई का नया विकल्प
Farming Startup Ideas: आज के समय में कई किसान सिर्फ फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने उत्पाद को बेहतर बाजार तक पहुंचाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। फूलों की खेती करने वाले किसान स्थानीय मंडियों, फूल विक्रेताओं, मैरिज गार्डन, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और सजावट से जुड़े कारोबारियों से सीधे संपर्क बनाकर अपनी उपज बेच रहे हैं।
बिलासपुर
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार
Bribe Taking Case: नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने निगम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर कर्मचारी को पकड़ा।
केंद्र सरकार
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर में किसान की नई पहल, पशुपालन से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सन्ना निवासी ओम प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत मिली 56 हजार रुपए की सहायता से उन्नत नस्ल की गाय खरीदी। अब दूध बिक्री से उन्हें 40 हजार रुपए से अधिक की अतिरिक्त आय हो चुकी है। पशुपालन के साथ जैविक खाद के उपयोग से खेती की लागत भी कम हुई है।
रायपुर
Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी
Raipur Theft News: फाफाडीह ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने ऑयल गिरने का झांसा देकर एक कारोबारी की कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में 25 हजार रुपये नकद, बैंक कार्ड, चेकबुक और जरूरी दस्तावेज रखे थे। गंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।