ताज़ा खबरें
10280 समाचार
राज्य सरकार
Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, बच्चों से मिलकर हुए भावुक
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दर्रीपारा में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने फूल और चित्रकारी भेंट कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की और महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि के उपयोग की जानकारी ली।
दुर्ग संभाग
SAIL Bonus 2026: 1 अक्टूबर को होगी NJCS कोर कमेटी की बैठक, 30 हजार से ज्यादा बोनस मिलने की उम्मीद
SAIL Bonus 2026: सेल (Steel Authority of India Limited) कर्मचारियों के वार्षिक बोनस यानी Annual Sales Performance Linked Incentive Scheme (ASPLIS) को लेकर सेल मैनेजमेंट ने 1 अक्टूबर को बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 1 बजे नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसमें केवल NJCS कोर कमेटी के सदस्यों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
महासमुंद
Mahasamund News: जिला अस्पताल में जांच सुविधाओं को लेकर राहत, एक्स-रे फिल्म वितरण शुरू
Mahasamund News: जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की कमी और सोनोग्राफी की लंबी वेटिंग से मरीजों को परेशानी हो रही थी। खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक्स-रे फिल्म मरीजों को मैनुअली देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं, सोनोग्राफी सुविधा बेहतर करने के लिए मशीन और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
राष्ट्रीय
Murder Case: प्रेम विवाह से नाराज होकर पिता ने की बेटी की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Murder Case: सोनीपत के चर्चित कनिका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता विजयपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोप था कि प्रेम विवाह से नाराज होकर उसने बेटी की हत्या कर दी थी। अदालत ने हत्या, अपहरण और सबूत मिटाने के मामलों में दोषी मानते हुए अलग-अलग सजाएं दीं, जबकि दूसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया गया।
शेयर बाजार
Black Opal Consultants IPO: 29 सितंबर से खुलेगा इश्यू, जानिए प्राइस बैंड और पूरी जानकारी
Black Opal Consultants IPO: रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स (Black Opal Consultants) ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड जारी कर दिया है। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक इसमें 1 अक्टूबर 2026 तक बोली लगा सकेंगे।
कारोबार
Newcastle University News: अनंत अंबानी बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, नियुक्ति पर उठे सवाल
Newcastle University News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने उन्हें सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊ विकास) के क्षेत्र में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नियुक्त किया है। हालांकि, यह नियुक्ति सामने आने के बाद इसे लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
शिक्षा
Junior Assistant Typing Test: 30 अक्टूबर की परीक्षा टली, नई डेट घोषित
UPSSSC Junior Assistant Typing Test: 2702 पदों के लिए होने वाली टाइपिंग परीक्षा अब 30 अक्टूबर 2026 की जगह 13 नवंबर 2026 से आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए नई परीक्षा तिथि जारी की है।
रायपुर
Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Government Employees Suspended: मुंगेली जिले में दिवंगत सहायक शिक्षक के पेंशन और ग्रेच्युटी प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
राज्य सरकार
Poshan Shakti Samman: आंगनबाड़ी केंद्र बने पोषण की पाठशाला, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य का दिया संदेश
Poshan Shakti Samman: बस्तर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद 7 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 217 लोगों ने भाग लिया। पोषण सुधार में योगदान देने वाली 19 माताओं को पोषण शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय
Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर
Ganesh Visarjan Acciden: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर तहसील स्थित हीरापुर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। पंडाल में सो रहे युवकों पर हाई-वोल्टेज बिजली तार गिरने से करंट फैल गया, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 लोग झुलस गए। पुलिस और बिजली विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- विकसित भारत में सबकी भागीदारी जरूरी
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में गांव और शहरों के बीच का अंतर कम हुआ है। उन्होंने ग्रामीण विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना हर नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा।
खेल
Asian Games 2026: 44 साल बाद मैराथन में भारत का ऐतिहासिक धमाका, सावन बरवाल ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैराथन धावक सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और विदेशी धरती पर एशियन गेम्स मैराथन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनकी इस उपलब्धि से 44 साल बाद भारत को मैराथन स्पर्धा में पदक मिला है।