ताज़ा खबरें
10280 समाचार
रायपुर
CG Railway News: बारिश के कारण कई ट्रेनों का बदला संचालन, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट
CG railway news: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
शिक्षा
IIT Campus Recruitment: प्लेसमेंट सीजन से पहले IIT का बड़ा कदम, मुकरने वाली 22 कंपनियां 2 साल के लिए बाहर
IIT Campus Recruitment: छात्रों को जॉब ऑफर देने के बाद पीछे हटने वाली 22 कंपनियों के खिलाफ ऑल आईआईटी प्लेसमेंट कमेटी ने सख्त कदम उठाया है। इन कंपनियों को अगले दो प्लेसमेंट सीजन तक कैंपस भर्ती प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा।
शिक्षा
CG Education News: स्कूलों में 92 हजार किताबों की कमी, तिमाही परीक्षा के बीच छात्र परेशान
CG Education News: जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कई महीने बाद भी सभी विद्यार्थियों तक पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं। स्थिति यह है कि अब तक स्कूलों में 92 हजार से अधिक किताबों की कमी बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की तिमाही परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे समय में छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा की तैयारी को लेकर खड़ी हो गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: लंबे इंतजार के बाद बदला गांव का नाम, चंडालपुर को मिली चंदनपुर की पहचान
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर इस नई पहचान की जानकारी दी। नाम परिवर्तन की खुशी में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप
Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायपुर संभाग
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने सीखी, AI और डिजिटल शिक्षण की नई तकनीक
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने PSSCIVE-NCERT के पांच दिवसीय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ChatGPT, Gemini, Canva AI, Google Classroom, साइबर सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
राष्ट्रीय
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Khandwa News: नहाल्दा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पड़ी गिट्टी खदान में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि काफी तलाश के बाद दोनों भाइयों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Health News: मोहला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सुविधा
Chhattisgarh Health News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 नागरिकों की जांच की गई, जिनमें 34 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की सुविधा मिली। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों को पोषण आहार और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय
Ujjain Viral Video: गौ तस्करी के आरोप में युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Ujjain Viral Video: ढाबला सिया गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गौ तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों के साथ और डांस करवाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।
बेमेतरा
Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए दर्दनाक ट्रांसफार्मर हादसे में घायल तीनों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 20 सितंबर को खंडसरा चौकी क्षेत्र के हेमाबंद खार में हुआ था, जहां अचानक ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।
राज्य सरकार
Swachhata Abhiyan: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ
Swachhata Abhiyan: रायपुर के मठपारा स्थित महाराजबंध तालाब में स्वच्छता ही सेवा और सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नगर निगम टीम, ग्रीन आर्मी और नागरिकों ने श्रमदान किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अभियान में शामिल होकर स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: अम्बिकापुर में विशेष बालिकाओं ने रंगों और शब्दों से सजाया सपनों का भारत
Seva Sankalp Abhiyan: सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष बालिकाओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिकाओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की।