"सड़क किनारे" के लिए 190 परिणाम मिले
महासमुंद
मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश : बहन को भगाने का बदला लेने के लिए कब्रिस्तान के पास दी बेरहमी से मौत
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में सड़क हादसा समझे जा रहे मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक चितरंजन पटेल की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की गई थी और वारदात को एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। 37 दिन इलाज के बाद युवक की मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर
महा-एविक्शन : नगर निगम का बड़ा एक्शन, बुलडोजर ने ढहाए अवैध कब्जे, अब जाम और जलभराव से मिलेगी राहत!
रायपुर नगर निगम ने शहर को जाममुक्त और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-1 क्षेत्र में हॉटस्पॉट होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की उड़नदस्ता और राजस्व टीम ने करीब 20 अवैध कब्जों को हटाया और नालियों पर बने 15 अवैध पाटों को तोड़ दिया।
रायपुर
गर्मी का कहर : तेज गर्मी में बढ़ी लस्सी, गन्ना रस और आइसक्रीम की डिमांड
भीषण गर्मी के चलते शहर में ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों की मांग तेजी से बढ़ गई है। तरबूज, खरबूज, आम, लिची और ककड़ी जैसे फलों की बिक्री में इजाफा हुआ है, वहीं गन्ना रस, लस्सी, छांछ और आइसक्रीम की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में शीतल पेय और फलों का सेवन कर रहे हैं, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
रायपुर
कड़ा एक्शन : मेटाडोर और रेहड़ी-पटरी वालों का होगा डिजिटल सत्यापन, बिना ID कारोबार करने वालों पर कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने सड़क किनारे मेटाडोर, ठेला और गाड़ियों पर व्यापार करने वाले अस्थायी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी बाहरी और अस्थायी कारोबारियों का अनिवार्य सत्यापन और पंजीकरण किया जाए।
दुर्ग
हाई-वोल्टेज ड्रामा : महापौर के केबिन में अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप, भारी पुलिस बल ने कराया मुक्त
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका चंद्राकर बाघमार पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अपने केबिन में बंधक बनाने का आरोप लगने से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद उरला हाईस्कूल में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर महापौर की सार्वजनिक नाराजगी के बाद शुरू हुआ। अगले दिन महापौर ने आरईएस और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को जवाब-तलब के लिए बुलाया, जहां कथित रूप से उन्हें बाहर जाने से रोका गया।
कोरबा
बड़ा हादसा टला : कोरबा से रायपुर जा रही कार में लगी भीषण आग
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रायपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत चार लोग सवार थे। इंजन से धुआं निकलते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर कार रोक दी, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। हसदेव थर्मल पावर प्लांट फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि दर्री थाना पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
कोरबा
सुरक्षा का संगम : एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में ट्रैफिक पुलिस ने दिया जीवन सुरक्षा का संदेश
अधिकारियों ने कैडेट्स को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। इस अवसर पर कैडेट्स को भविष्य में ‘ट्रैफिक एंबेसडर’ बनकर समाज को जागरूक करने का आह्वान भी किया गया। शिविर में शामिल कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
सेहत
गर्मियों : बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए कैसे रहें सुरक्षित
गर्मियों में बासी या सही तरीके से न रखा गया भोजन जल्दी खराब हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बचा हुआ खाना सही तापमान पर स्टोर करना और दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाना जरूरी है।
छत्तीसगढ़
ड्रामा : 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रायपुर के शंकर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक युवती 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षा जाली और लंबी सीढ़ी की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
‘साइलेंसर पटाखों’ का आतंक : तेज धमाकों से सहम रहे लोग, मुख्य सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा
बागबाहरा नगर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों का शोर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मुख्य सड़कों और बाजारों में तेज धमाकेदार आवाजों से लोग घबरा रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़
कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
गांव में मचा हड़कंप : एक साथ 25 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, सभी अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ के Sarangarh-Bilaigarh district के रेड़ा गांव में एक ठेले से गुपचुप खाने के बाद बड़ा स्वास्थ्य मामला सामने आया है। करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी शामिल है। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए Raigarh रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से अधिकतर मरीजों की हालत अब स्थिर है। प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है, क्योंकि सभी लोगों ने एक ही ठेले से गुपचुप खाया था।