"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
महासमुंद
जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र में 19 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर रायपुर के एक डॉक्टर से करीब 12.63 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, बाद में पता चला कि विक्रेता के हिस्से में केवल 3 एकड़ जमीन थी और उसे भी कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया। रकम वापस नहीं मिलने पर डॉक्टर ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
शादी का झांसा, हिडन कैमरे से वीडियो और पांच लाख की मांग, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
संभल पुलिस ने शादी का झांसा देकर हिडन कैमरे से वीडियो बनाने और लोगों को ब्लैकमेल करने वाले कथित गिरोह का खुलासा किया है। मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
कबीरधाम
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत
जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी।
कोरबा
नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
महासमुंद
87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR
बसना के बंसुला डीपा में ₹87,241 का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कथित तौर पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के लिए पहुंची CSPDCL की टीम को मीटर की सील कटी और सीधे तार जोड़कर बिजली उपयोग किए जाने का मामला मिला। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता के बेटे पर JE और कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
महासमुंद
पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव पुलिस जांच में जुटी
महासमुंद रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना बुधवार सुबह करीब 6:55 बजे की-मैन ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जगदलपुर (बस्तर)
सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक गिरफ्तार
जगदलपुर के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 308 किलो गांजा, कोंटा पुलिस ने नाकाबंदी कर दो को दबोचा
सुकमा के कोंटा में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन से 308 किलो गांजा बरामद किया। गांजा नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन समेत करीब 1.64 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
रायपुर
इंसानियत शर्मसार : पिता पर नाबालिग बेटी से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, नवजात को बेचा, बुआ समेत 6 गिरफ्तार
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और नवजात शिशु को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पिता साल 2023 से बेटी का शोषण कर रहा था। दोबारा गर्भवती होने पर फर्जी पहचान पत्र बनाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और जन्म के बाद बच्चे को बेच दिया गया।
राष्ट्रीय
22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पानी की टंकी से बरामद हुआ शव
नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा, मिल प्रबंधन पर हादसा छिपाने का आरोप
राइस मिल में पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने घटना की जानकारी करीब 20 घंटे तक छिपाए रखी। जांच के दौरान घटनास्थल से खून और अन्य सबूत गायब मिले, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रीय
14 वर्षीय छात्रा के लापता होने से हड़कंप, CCTV में युवक के साथ दिखी
14 वर्षीय छात्रा मानवी के स्कूल जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि CCTV फुटेज में एक युवक उसे एक्टिवा पर ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस को फुटेज समेत शिकायत दी है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।