"तकनीक" के लिए 1463 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
राज्य सरकार
Agra Mahakumbh 2026: छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के नए अवसर, अग्रवाल समाज से CM साय ने की सहयोग की अपील
Agra Mahakumbh 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, सेवा भावना और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास, उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग नीति, निवेश प्रस्तावों और युवाओं के लिए स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी देते हुए नए उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कही।
केंद्र सरकार
Semicon India 2026: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिली नई रफ्तार, 52 देशों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ सम्मेलन
नई दिल्ली में आयोजित Semicon India 2026 का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों, 600 से अधिक प्रदर्शकों और करीब 40 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप डिजाइन, एडवांस पैकेजिंग और एआई तकनीक से जुड़े 56 समझौतों व रणनीतिक पहलों की घोषणा की गई।
सेहत
Chhattisgarh Cancer Care: नवा रायपुर की 5000 बेड वाली मेडिसिटी बनेगी संजीवनी, सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं
Chhattisgarh Cancer Care: सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली 5000 बेड की आधुनिक मेडिसिटी राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई पहचान देगी। रायपुर में आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कैंसर की लड़ाई केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि मरीजों का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी है। राज्य में अब तक 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 40 हजार मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh News: मनरेगा से बना चारागाह हुआ बदहाल, लाखों खर्च के बाद भी ननकट्ठी में व्यवस्था बेकार
Chhattisgarh News: ग्राम पंचायत ननकट्ठी में मनरेगा के तहत विकसित किया गया चारागाह परिसर अब देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। चार एकड़ भूमि पर लाखों रुपए खर्च कर सिंचाई, फेंसिंग, पौधारोपण और सब्जी उत्पादन की व्यवस्था तैयार की गई थी, लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने से पौधे सूख गए और कई संसाधन भी गायब बताए जा रहे हैं। कभी महिला स्व सहायता समूहों की आय का जरिया रहा यह परिसर अब अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है।
केंद्र सरकार
PM Modi: 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- नए अवसरों पर सरकार का फोकस
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और निजी क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम और मुक्त व्यापार समझौतों से युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का भी उल्लेख किया।
तकनीक
Meta: ऐप स्टोर की टॉप लिस्ट में पहुंचा कंपनी का पर्सनल एआई एजेंट Muse
Meta के नए पर्सनल एआई एजेंट Muse ने ऐप स्टोर पर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, मेटा के एआई एजेंट के भरोसे को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई जा रही हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल
Surguja News: बतौली क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों की मरम्मत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गोविंदपुर और तिरंग आश्रमों में करीब 20 लाख रुपए की मरम्मत के बाद अब विभाग ने 55 लाख रुपए का नया टेंडर जारी किया है। मामले में पुराने और नए कार्यों की जांच की मांग की जा रही है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ पंजीयन कार्यालय में मिलीं डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधाएं
Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के पंजीयन कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल पंजीयन कार्यालय के रूप में विकसित किया गया है। यहां हेल्प डेस्क, टोकन सिस्टम, डिजिटल भुगतान, दस्तावेज जांच और बेहतर प्रतीक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।
फिल्में
Bollywood Update: दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी लुक चर्चा में, रणवीर सिंह संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस
Bollywood Update: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसी खास मौके से पहले दोनों मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन के दौरान दोनों का सादगी भरा देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
रायपुर संभाग
Arang News: शिक्षक ही निकला शिक्षक का कातिल, 30 लाख के विवाद में साथी को उतारा मौत के घाट
Arang News: आरंग में 30 लाख रूपए के लेन-देन विवाद में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
रायगढ़
Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime Case: मीना बाजार में हुई पहचान के बाद युवती को कथित रूप से होटल और मकान में बंधक रखने, फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने और 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।