"पुलिस जांच" के लिए 391 परिणाम मिले
रायपुर
लाखो की ठगी : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने के नाम पर 17.52 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
धमतरी
साइकिल विवाद में हुई हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी के शंकर ढीमर हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।
बिलासपुर संभाग
सड़क किनारे मिला किन्नर का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; साथियों पर भी जांच की नजर
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में तनु खान किन्नर की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका है कि मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
सूरजपुर
दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फर्जी आधार कार्ड के जरिए न्यायालय को गुमराह कर जमानत कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज कराने वाले आरोपी पुत्र देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र के सहारे कई मामलों में आरोपियों की जमानत कराई।
बिलासपुर
सर्पदंश मुआवजा घोटाला : 431 केस, ₹17 करोड़ से ज्यादा की राशि और 17 गिरफ्तार
बिलासपुर के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और तहसील कर्मचारियों समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि सामान्य मौतों को सर्पदंश बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 431 मामलों में करीब 17.24 करोड़ रुपए का मुआवजा लिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
मुंगेली
खुलासा : मां महामाया के आभूषण चुराने वाले गिरफ्तार, 1.75 लाख के आभूषण हुए बरामद
मुंगेली के कंतेली महामाया मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों ने मिलकर मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने 1.75 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग
खुलासा : 28 महीने में रकम चार गुना करने का लालच पड़ा भारी, दुर्ग में 19 लाख की ठगी
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ड्राइवर से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने 28 महीने में रकम चार गुना करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न का झांसा दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
एक्शन : मेले में सजाया था जुआ का फड़, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; 33 गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के धसकामुड़ा गांव में चल रहे खुड़खुड़िया जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 7 चारपहिया वाहन, 57 हजार रुपए नकद और अन्य सामान जब्त किया गया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
शिक्षक की हत्या : बलरामपुर में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपियों के घर में आगजनी
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
दुर्ग
खुलासा : ऑटो में बैठते ही बनाया निशाना, 74 हजार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीट बदलवाकर यात्री की जेब से 74 हजार रुपए चोरी किए थे।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : गौरेला में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला के दरमोहली गांव में 21 वर्षीय सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग
एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जांच में खातों से लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं।