"सुरक्षा व्यवस्था" के लिए 497 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची स्कॉर्पियो, यात्रियों में मचा हड़कंप
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक युवक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो लेकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक पहुंच गया। यात्रियों की भीड़ के बीच कार पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। RPF जवानों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। RPF ने वाहन नंबर और वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस्तर संभाग
सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सली डंप बरामद किया है। मौके से .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल, 7.62 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
दुर्ग संभाग
दहशत: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच
प्रेम-प्रसंग विवाद के चलते युवक आर्यन तिवारी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज और बाद में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी विक्रम कुल्लू को भिलाई से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
दुर्ग
चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। लूट के इरादे से चार नकाबपोश आरोपियों ने उनकी बाइक रोकी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा: रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, बृहस्पति कुंड में 24 घंटे बाद मिला शव
प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय युवक सुखेंद्र गोंड गहरी खाई में गिर गया। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDERF टीम ने उसका शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर और डेयरी उत्पादों पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनालॉग पनीर और अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लिया गया है। ऐसे उत्पादों पर रोक लगाई गई है, जिनमें दूध की जगह वनस्पति वसा या गैर-दुग्ध सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है और जिन्हें असली डेयरी उत्पादों की तरह बेचा जाता है।
रायपुर संभाग
बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी की नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया। बेंद्री डैम में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी डूबने की घटना है, जिसके बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर संभाग
ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्र में 600 लोगों का हुआ सत्यापन
राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में करीब 600 किरायेदारों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान में 6 संदेही व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।
महासमुंद
महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बड़ी लापरवाही, खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हुए 8 नाबालिग
महासमुंद के बरोंडा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। सभी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में निरुद्ध थे। घटना के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर
सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का खुलासा, प्याज और साबुन में छिपाकर पहुंचाए जा रहे थे प्रतिबंधित सामान
रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों तक गांजा, सिगरेट, तंबाकू और नशीली गोलियां पहुंचाने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित सामान प्याज, साबुन और चिप्स के पैकेट में छिपाकर जेल के अंदर भेजा जा रहा था। मामले के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए पैकेटबंद सामान पर अस्थायी रोक लगा दी है।
सरगुजा संभाग
खौफ : बंदर ने 5 माह के मासूम को उठाकर पानी के ड्रम में फेंका, हालत गंभीर
लखनपुर क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदर ने 5 माह के मासूम बच्चे को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने व सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
राज्य सरकार
वन विभाग की बड़ी सफलता : गरियाबंद के केरावाहारा में तेंदुआ पकड़ा गया, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगा अगला फैसला
गरियाबंद के केरावाहारा गांव में लगातार नजर आ रहे तेंदुए को वन विभाग ने केज ट्रैप के जरिए सुरक्षित पकड़ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने या अन्य आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।