"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
दुर्ग
पुरानी रंजिश में कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, मामूली बाइक विवाद का खौफनाक अंत
ग्राम नारधा में पुरानी बाइक चोरी के विवाद को लेकर रायपुर नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भीम गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद चतुर्वेदी ने दो साल पुराने विवाद को लेकर साजिश के तहत भीम को बुलाया, शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।
बिलासपुर
निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल
बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचे दो राजमिस्त्रियों की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस, नगर निगम और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में 191 किलो गांजा जब्त, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर
20 साल की शादी के बाद मौत बनी रहस्य, पति के खिलाफ जांच की मांग
शादीशुदा महिला पुष्पा सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति भोला सोनकर पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि पुष्पा को तैरना आता था, इसलिए कुएं में गिरकर मौत होने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक
सरगुजा में नाबालिग दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त कर ली है और चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
रायपुर
पुलिसिंग की तैयारी : IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, पेंडिंग केस निपटाने और आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
रायपुर रेंज की समीक्षा बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच, AI आधारित पुलिसिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
दुर्ग संभाग
पीछा करने से तंग आई युवती ने मनचले को सड़क पर चप्पलों से की धुनाई, वीडियो वायरल
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में देर रात एक युवती ने उसका पीछा कर रहे युवक को बीच सड़क पर रोककर थप्पड़ों और चप्पलों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
महासमुंद
कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त
सरायपाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित करीब 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय
बिना अनुमति शहर में लाया गया हाथी, वन विभाग के संचालक और मालिक पर बड़ा एक्शन
हाथी के कुचलने से रिक्शा चालक की मौत के बाद वन विभाग ने महावत और हाथी के मालिक को नोटिस जारी किया है। प्रारंभिक जांच में हाथी के शहर में बिना वैध अनुमति प्रवेश की बात सामने आई है। विभाग दस्तावेजों की जांच के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
रायपुर
पेन ड्राइव ने खोली 1.30 करोड़ की जीएसटी चोरी, खजूर कारोबारी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स
राज्य जीएसटी विभाग ने खजूर कारोबार से जुड़े एक बड़े टैक्स चोरी मामले का खुलासा करते हुए 1.30 करोड़ रुपये की कर वसूली की है। देवपुरी स्थित गोदाम से मिली एक पेन ड्राइव ने करोड़ों रुपये के छिपे कारोबार का राज खोल दिया, जिसके बाद कारोबारी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पूरी राशि जमा कर दी।
रायपुर
थाने में रातभर हंगामा : पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, बजरंग दल ने की गिरफ्तारी की मांग
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और बच्चे को अपने पास रखने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेजों की जांच कर रही है।