"पेड़" के लिए 342 परिणाम मिले
सरगुजा संभाग
आकाशीय बिजली का कहर : चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल
कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। शिवपुर में धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं मंगोरा में मवेशी चराने गए चरवाहे की मौत हो गई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में जारी है।
जशपुर
तूफान का कहर : तेज आंधी बनी काल, जशपुर में मकान ढहने से युवक की मौत दो घायल
कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज आंधी और तूफान के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
हाईकोर्ट का कड़ा रुख : अवैध होर्डिंग्स की शिकायत मिलते ही 24 घंटे में हटाएं, जिम्मेदार लोगों पर दर्ज होगी FIR
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स और पोस्टरों को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने नगर निगम और प्रशासन को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ऐसे विज्ञापन हटाने और इन्हें लगाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी, 16 जिलों में भीषण गरज-चमक का अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की गंभीर चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे में 16 जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, भीषण गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
सेहत
एरवाड़ी हादसा : मानसिक बीमारी और सिस्टम की सबसे दर्दनाक कहानी
तमिलनाडु के एरवाड़ी में 6 अगस्त 2001 को एक अवैध मेंटल होम में आग लगने से जंजीरों में बंधे 28 मानसिक रोगियों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज की कमी और अंधविश्वास की गंभीर समस्या को उजागर किया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 के जरिए मानसिक रोगियों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा दी गई।
राज्य सरकार
मन की बात : जल संरक्षण अभियान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के कैच द रेन अभियान और वर्षा जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। इसरो की तकनीक से बने रिचार्ज वेल, अनिवार्य रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जनभागीदारी आधारित प्रयासों ने कोरबा को जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 7 साल की मासूम की मौत, दो लोग झुलसे
लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिनिया गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
निगम का बड़ा फैसला : रायपुर में पोस्टर-बैनर लगाने से पहले लें अनुमति, नहीं तो भरना होगा जुर्माना
रायपुर नगर निगम ने बिना अनुमति पोस्टर, फ्लेक्स, बैनर और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध विज्ञापन लगाने पर ई-चालान के जरिए ₹5,000 से लेकर ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानदारों को अनधिकृत विज्ञापन सामग्री हटाने या अनुमति लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसके बाद विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद
वन महोत्सव : वेडनर स्कूल के छात्रों ने पौधे लगाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में 22 जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
महासमुंद
मानसून मेहरबान : जिले में बारिश का दौर जारी, किसानों ने तेज की धान रोपाई की तैयारी
मानसून की सक्रियता से जिले में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है और धान सहित खरीफ फसलों की तैयारियों में तेजी आई है।
धमतरी
साइकिल विवाद में हुई हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी के शंकर ढीमर हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।