"छत्तीसगढ़" के लिए 3459 परिणाम मिले
रायगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी को दो बार लेकर फरार हुआ युवक
नाबालिग 30 जून को लापता हुई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। 11 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और BNS की दुष्कर्म संबंधी धाराएं जोड़ी गईं।
रायपुर
CSMCL घोटाला : ओवरटाइम भुगतान मामले में CSMCL के पूर्व एमडी गिरफ्तार, जांच तेज
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW ने पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ में भुगतान प्रक्रिया, कथित कमीशन नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद है।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होगी राशि की वसूली, 9 करोड़ रुपये वापस
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में KYC जांच के दौरान 27 हजार महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब तक 9 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है और करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी की तैयारी है। वहीं, जल्द ही नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
नारायणपुर
नक्सलियों की साजिश नाकाम : कदेर जंगल से 7 बंदूकें, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद
नारायणपुर जिले के सोनपुर क्षेत्र में स्थित कदेर के जंगलों से सुरक्षाबलों (BSF की 133वीं वाहिनी) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
महासमुंद
पौधारोपण : शांत्रीबाई कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण समिति, महाविद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ,एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की।
महासमुंद
महासमुंद में बदली खेती की तस्वीर : धान छोड़ मूंगफली की खेती की ओर बढ़े किसान, बढ़ी कमाई की उम्मीद
महासमुंद जिले में खरीफ सीजन के दौरान करीब 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती की जा रही है। कृषि विभाग के प्रोत्साहन से किसान धान की जगह कम पानी और कम लागत वाली फसलें अपना रहे हैं, जिससे बेहतर आय और टिकाऊ खेती की उम्मीद बढ़ी है।
बिलासपुर
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
बिलासपुर के रतनपुर स्थित अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर महिमा कोसले की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर भी पलट गया। परिजनों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाते हुए सरकार और एनएच प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
बिलासपुर संभाग
भरोसा पड़ा भारी : ऑटो में छोड़ा बैग, लाखों के जेवर हुए गायब CCTV में कैद हुई वारदात, चालक पर केस
बिलासपुर के चकरभाठा में ऑटो रिक्शा में छोड़े गए बैग से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में ऑटो चालक बैग से जेवर निकालते दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
डबल मर्डर का खुलासा : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या, शव जलाकर हादसा दिखाने की साजिश
रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र में चार एकड़ जमीन के पुराने विवाद में दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों और घर में आग लगा दी। पुलिस डॉग, एफएसएल और वैज्ञानिक जांच की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राज्य सरकार
नई उड़ान : स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा मंच, बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां तेज
छत्तीसगढ़ में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में 33 जिलों के जिला समन्वयकों और रिसोर्स शिक्षकों को वैज्ञानिक परियोजना निर्माण, अनुसंधान पद्धति और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध क्षमता को बढ़ावा देना है।
महासमुंद
सावधानी ही सुरक्षा : अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम, छात्रों को सर्पदंश से बचाव की मिली जानकारी
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव ने विद्यार्थियों को सर्पदंश की स्थिति में सावधानी, प्राथमिक उपचार और समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने के उपाय बताए। साथ ही बिच्छू, मधुमक्खी और अन्य विषैले जीवों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
टीकाकरण दिवस : सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि
विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के तहत 17 जुलाई को आयोजित अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 74 विद्यालयों में चले अभियान के दौरान 1,900 से अधिक बालिकाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया।