"बड़ा बदलाव" के लिए 249 परिणाम मिले
राजस्थान सीमा : तेजस Mk1A की तैनाती से मजबूत होगी भारत की वायु शक्ति, पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ेगी एयरफोर्स की ताकत
भारतीय वायुसेना राजस्थान के नाल और फलोदी एयरबेस पर स्वदेशी तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों के चार स्क्वाड्रन तैनात करने की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान सीमा के करीब होने के कारण यह तैनाती पश्चिमी मोर्चे पर भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा क्षमता को मजबूत करेगी। तेजस Mk1A आधुनिक AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, BVR मिसाइल और हवा में ईंधन भरने जैसी अत्याधुनिक क्षमताओं से लैस है। इस कदम को भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मॉस्को से बड़ा संकेत : पुतिन बोले– यूक्रेन संघर्ष समाप्ति के करीब, वैश्विक राजनीति में बढ़ी हलचल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में विक्ट्री परेड के बाद दिए बयान में कहा कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि संघर्ष का समाधान जल्द संभव हो सकता है। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है और इसे शांति की संभावना या रणनीतिक संदेश दोनों रूप में देखा जा रहा है।
विदेश
नया फरमान : H-1B वीजा पर ट्रंप प्रशासन का नया दांव, भारतीय IT सेक्टर में बढ़ी बेचैनी
अमेरिका में H-1B वीजा नियमों को लेकर बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। अमेरिकी श्रम विभाग विदेशी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में औसतन 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करना चाहता है। इस कदम का सबसे बड़ा असर भारतीय IT प्रोफेशनल्स और टेक कंपनियों पर पड़ सकता है, क्योंकि H-1B वीजा का सबसे ज्यादा लाभ भारतीय कर्मचारी उठाते हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इससे अमेरिका में भारतीय युवाओं के लिए नौकरी पाना कठिन और महंगा हो सकता है।
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव सुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
सुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित असश h सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मनोरंजन
डकैत की ओटीटी रिलीज : आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
अभिनेता आदिवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म “डकैत” अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज । थिएटर में रिलीज के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है, जिससे इसे व्यापक और वैश्विक दर्शक वर्ग तक पहुंच मिल रही है। फिल्म के ओटीटी रिलीज के बाद दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है, खासकर उन लोगों में जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। अब दर्शक इसे घर बैठे आसानी से देख सकते हैं और कलाकारों के अभिनय का आनंद ले सकते हैं।
आज दौरे पर साय : बांगल में नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जहां वे 9 मई को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे आज शाम रायपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे और वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के नाम पर निर्णय लिया जा सकता है।चुनाव में बीजेपी को 206 सीटों के साथ बहुमत मिला है, जबकि टीएमसी को 81 सीटें मिलीं। इस परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।मुख्यमंत्री पद की रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। अब 9 मई का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।
छत्तीसगढ़
CG High Court का बड़ा फैसला : कर्मचारी की मौत पर मुआवजे में ‘सैलरी कैपिंग’ खत्म, अब वास्तविक वेतन बनेगा आधार
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद मिलने वाले मुआवजे की गणना अब किसी तय या काल्पनिक वेतन सीमा (कैपिंग) के आधार पर नहीं होगी, बल्कि मृतक की वास्तविक सैलरी को ही आधार माना जाएगा।
मनोरंजन
Samantha Ruth Prabhu की ‘मा इंटी बंगारम’ हुई पोस्टपोन! अब जून में होगी रिलीज, Ram Charan की ‘पेड्डी’ से होगा बड़ा मुकाबला
साउथ सुपरस्टार Samantha Ruth Prabhu की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स इसे जून में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 सीजन के चलते दर्शकों का ध्यान क्रिकेट पर ज्यादा होने से फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती थी, इसलिए रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। अगर फिल्म 19 जून को रिलीज होती है, तो इसका सीधा मुकाबला Ram Charan और Janhvi Kapoor की फिल्म ‘पेड्डी’ से होगा।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार के बीच छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलेक्टर बदले, शासन व्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 8 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। IAS विश्वदीप को बीजापुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 1994 बैच की IAS ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
देश
AI का बढ़ता असर : मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की लहर, हजारों कर्मचारियों पर संकट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल ने टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है। Meta Platforms और Microsoft Corporation जैसी बड़ी कंपनियां लागत घटाने और कामकाज को अधिक ऑटोमेटेड बनाने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी और पुनर्गठन कर रही हैं।
खेल
रायपुर में IPL का रोमांच : 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में आईपीएल के दो बड़े मुकाबले 10 और 13 मई को होने वाले हैं। 10 मई: Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians 13 मई: Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे और टिकट 3 मई से ऑनलाइन (RCB वेबसाइट) उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत लगभग ₹2,000 से ₹8,000 तक होगी। स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव भी किए गए हैं, ताकि फैंस मैच को और करीब से देख सकें।
कारोबार
महंगाई का नया झटका : कमर्शियल गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल के आसार
मई की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले “छोटू” सिलेंडर के दाम बढ़ने से महंगाई की चिंता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमत $115–125 प्रति बैरल तक पहुंचने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग ₹20 प्रति लीटर और डीजल पर भारी नुकसान बताया जा रहा है, जिससे भविष्य में कीमतें बढ़ सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो परिवहन महंगा होगा और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।