"छात्रावास" के लिए 73 परिणाम मिले
दुर्ग
सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
भिलाई के सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रहने वाले 19 वर्षीय बीएससी छात्र निखिल पौसार्य का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक बाहर नहीं आने पर छात्रों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
बड़ा अवसर : 115 छात्रावासों में प्रवेश शुरू, विद्यार्थियों को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं व बेहतर शिक्षा
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के 115 छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास और आश्रम शालाएं शामिल हैं। ग्रामीण, अभावग्रस्त एवं पलायन प्रभावित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री सहित कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
छत्तीसगढ़
बागबाहरा छात्रावास बना सफलता की मिसाल, एक ही सत्र में 7 छात्रों का प्रयास विद्यालय में चयन
बागबाहरा स्थित अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में अनुशासन, मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष यहां के 7 छात्रों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ, जबकि एक छात्र ने CISF में चयन पाकर संस्थान का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में भी दो छात्रों ने अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिजिटल लर्निंग और ओपन जिम जैसी सुविधाओं के साथ यह छात्रावास शिक्षा और समग्र विकास का बेहतर केंद्र बनकर उभर रहा है।
खेल
Raipur Sports Academy: खेल अकादमी में प्रवेश का सुनहरा मौका, रायपुर में होगा खिलाड़ियों का चयन
Raipur Sports Academy: संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और नवीनीकरण के लिए 23 और 24 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल सामग्री, बीमा और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया, आशीर्वाद का दीया’
Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद जिले के गांवों में ‘आशीर्वाद के दीये’ के साथ योजनाओं की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सड़क, आजीविका और जनजातीय विकास जैसी योजनाओं को लोककला के माध्यम से दर्शाया गया।
राज्य सरकार
CG Child Rights Commission: जनजातीय बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने पर जोर, डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया संस्थानों का निरीक्षण
CG Child Rights Commission: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कवर्धा जिले के बैरख क्षेत्र में ‘बाल चौपाल 2.0’ आयोजित कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Delhi Cabinet Decision : आशा कार्यकर्ताओं की 6 हजार बढ़ी प्रोत्साहन राशि, 10 हजार स्टूडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल
Delhi Cabinet Decision: दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की मासिक प्रोत्साहन राशि 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दी है। साथ ही 10 हजार छात्रों के लिए नए हॉस्टल बनाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
कोरबा
Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
Education News CG: कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंग्रेजी माध्यम के 15 स्कूलों में करीब 79 शिक्षक पद खाली हैं, जबकि त्रैमासिक परीक्षाएं नजदीक हैं। कई छात्र बिना विषय शिक्षकों की पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं। वहीं, अटैचमेंट व्यवस्था और लंबित भर्ती प्रक्रिया के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
रायपुर
IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
IGKV Raipur Hostel Crisis: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में हॉस्टलों की जर्जर हालत और सीटों की कमी से छात्र परेशान हैं। पुराने भवनों से प्लास्टर और छज्जे गिरने की घटनाओं के बीच करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्रों ने जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने और हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
राज्य सरकार
Girls Hostel Safety: सभी जिलों में हॉस्टल-आश्रमों की समीक्षा के दिए निर्देश, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त
Girls Hostel Safety: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार मामले को गंभीरता से लेते हुए CM ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
राज्य सरकार
MBBS Admission 2026: जशपुर को मिली मेडिकल शिक्षा की नई पहचान, शुरू हुई MBBS की पढ़ाई
MBBS Admission 2026: जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्थायी परिसर के लिए कुनकुरी के चराईडांड में 359 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।
शिक्षा
CG Education Update: अब स्कूलों और हॉस्टल की होगी सुरक्षा पड़ताल, कमियों पर होगी कार्रवाई
CG Education Update: अब स्कूलों और हॉस्टल की होगी सुरक्षा पड़ताल, कमियों पर होगी कार्रवाईछत्तीसगढ़ सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच कराने का फैसला लिया है। इस ऑडिट में भवन की स्थिति, फायर सेफ्टी, बिजली व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।