"पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार" के लिए 30 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
youth death: शादी से दो महीने पहले युवक की मौत, झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला शव
youth death: फरीदाबाद में 30 वर्षीय रवि शर्मा दवाई लेने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सराय थाना क्षेत्र में उसका शव पेड़ से लटका मिला। रवि की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी। पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोंडागांव
विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप
जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह मिथिला की तबीयत खराब थी।
रायपुर
तालाब में मिला युवक का शव, सदमे में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
गोबरा नवापारा में किसान विमल यादव (30) का शव तालाब में मिला। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ने 3 साल की बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
दुर्ग
AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक मौत मामला : गुरुग्राम डबल डेथ केस में नया मोड़, परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
भिलाई निवासी AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक और उनकी सहकर्मी इशाका की मौत के मामले में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले श्रेष्ठ को दोषी ठहराना गलत है। परिवार पोस्टमार्टम, फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।
रायपुर
सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव
राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। यातायात थाना के सामने स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर नेहरू नगर निवासी प्रकाश हरिजन का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को आशंका है कि धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
बिलासपुर
सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता
बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी प्रीति जॉन का शव बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थीं और उनकी स्कूटी पहले लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन मिलने का इंतजार है।
राष्ट्रीय
सनसनीखेज : घर के अंदर जले मिले शिक्षक दंपती के जले हुए अवशेष आग हादसा या साजिश, जांच जारी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बंद पड़े घर से शिक्षक दंपती के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव बेड पर कंकाल की हालत में मिले। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा
कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के कोकानपुर में सड़क किनारे घायल मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। युवती के साथ मौजूद युवक के गायब होने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
कोरबा
हो रही पड़ताल : LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय
हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव घर से 500 मीटर दूर नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने बहू से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च
धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय मछली कारोबारी विप्लव मंडल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप : शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय प्रदीप गिरी गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।