"शराब जब्त" के लिए 47 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन क्लीन : 48 घंटों में 429 लीटर शराब जब्त, 28 तस्कर गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। दो दिनों में 428.94 लीटर शराब जब्त की गई, 26 केस दर्ज हुए और 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया और तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए।
50 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले की चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में छापेमारी कर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के घर से लगभग 10,000 रुपये मूल्य की शराब मिली। आरोपी कुमार सिदार पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायगढ़
Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
Illegal Liquor: रायगढ़ के ग्राम कलमी में पुलिस ने घर की बाड़ी से 105 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर आरोपी सुशांतो डहरिया को गिरफ्तार किया।
दुर्ग
Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष
Durg News: आकृति हाइट्स अपार्टमेंट में उधार के पैसों की वापसी को लेकर SI की पत्नी और BSP की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। करीब 12.20 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़े इस मामले में सुपेला पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप
Liquor Gift Controversy: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में विद्युत विभाग के सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में शराब की बोतलें बांटने का आरोप लगा है। धनतेरस के दिन सामने आए इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्यालय से शराब की बोतलें जब्त कर कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो से पूछताछ की है। हालांकि, अधिकारी ने मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार
TI Dilip Puri Death: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बड़ा हादसा हुआ। हरदा-नेमावर हाईवे पर चेकिंग के दौरान आयशर वाहन की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई। पुलिस ने 298 पेटी शराब जब्त कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय
TI Dilip Puri: अवैध शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
TI Dilip Puri: देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
दुर्ग संभाग
CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मोचीपारा के रविदास नगर में हुई इस घटना में कुछ युवक और महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
राजनांदगांव
Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त
Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त कीं। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी कब्जे में ली गई, जबकि वाहन में सवार आरोपी मौके से फरार हो गए।
रायपुर
Raipur News: अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 ठेकेदारों पर ₹2.90 करोड़ का जुर्माना
Raipur News: मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की जांच के दौरान क्षेत्र में नियमों के विपरीत पत्थर उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विभाग ने मामले में शामिल पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर भारी जुर्माना लगाया है।
रायपुर
Chhattisgarh Illegal Liquor: दूसरे राज्यों की बोतलों पर छत्तीसगढ़ का होलोग्राम लगा कर बेचने का बड़ा खुलासा
Chhattisgarh Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी का संगठित नेटवर्क सामने आया है। तस्कर दूसरे राज्यों की शराब लाकर उस पर स्थानीय लेबल, ढक्कन और नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, कबीरधाम और सूरजपुर समेत कई जिलों में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
रायपुर
Raipur Crime News : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Raipur Crime News: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरंग, मंदिर हसौद और खरोरा थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी रखने वाले विभाग की निष्क्रियता को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।