"साइबर क्राइम" के लिए 15 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
20 लाख की ठगी : ऑस्ट्रेलिया गए डायरेक्टर के नाम पर अकाउंटेंट को झांसा, अब 48 लाख की डिमांड पर फूटा भंडा
Bhilai में साइबर ठगों ने नामी ऑटोमोबाइल कंपनी Sairam Wheels Private Limited को “CEO Fraud” का शिकार बनाते हुए 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने कंपनी डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और अकाउंटेंट को HDFC खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
दुर्ग संभाग
बड़ा धमाका : कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहे सट्टा किंग कुणाल वर्मा के सिंडिकेट का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने आईपीएल 2026 के दौरान चल रहे एक बड़े हाईटेक ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और मास्टरमाइंड कुणाल वर्मा समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह हैदराबाद से “Lotus” ऐप और ऑनलाइन पैनलों के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा चला रहा था। गिरोह कंपनी की तरह काम करता था — कर्मचारियों को सैलरी, 24x7 कस्टमर सपोर्ट और बैंक अकाउंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती थी। गरीब लोगों के बैंक खाते ₹25,000 देकर किराये पर लिए जाते थे, जिनका इस्तेमाल पैसों के लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में होता था।
छत्तीसगढ़
जागरूकता : समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को दी अहम सीख
पिथौरा के प्रतिभा विद्यालय में आयोजित समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और एटीएम ठगी से बचने के उपाय बताए। साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई और अंत में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।