"सोशल मीडिया पर वायरल" के लिए 192 परिणाम मिले
गरियाबंद
Gariaband News: मेडिकल स्टोर बना क्लिनिक बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल
Gariaband News: गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मेडिकल स्टोर संचालक मरीज को दवा देने के साथ-साथ इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज
Satna Viral Video Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कॉलेज छात्रा से मारपीट और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा की सहपाठी और उसकी तीन सहेलियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एक छात्र द्वारा छात्रा पर रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाने से जुड़ा बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय
Shahdol news: लापरवाही की हदें पार, मृत पशुओं के निस्तारण पर उठे गंभीर सवाल
Shahdol news: मृत गाय और बछड़े को कचरा वाहन से खुले में फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना के बाद नगर पालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था और मृत पशुओं के निपटारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मीद, CM विष्णुदेव साय ने दिलाया एम्स में उपचार
Vishnu Deo Sai: धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब शशिकांत का रायपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
राष्ट्रीय
Kodbahi Mela: दो पक्षों में जमकर मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Kodbahi Mela: देवसर थाना क्षेत्र के कोदबाही मेले में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है, वहीं घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
Shahdol News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड, छत-छज्जे पर चढ़कर सफाई करते दिखे मासूम
Shahdol News: गोरतरा सरकारी स्कूल का एक मामला सामने आया है, जिसमें बारिश के बीच बच्चे छत और छज्जे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य
CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन
CJP protest violence: जुलाई में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर हुए कथित हमले का मामला वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में है। CJP ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
गरियाबंद
Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस
Gariaband Teacher Case: मैनपुर ब्लॉक स्थित कमारपारा प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद BEO ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले ने स्कूलों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
Milk Adulteration: बागली में अजीब मामला, दूध गर्म होते ही बनी जैली, हाथ से खींचने पर चिंगम की तरह खिंचा
Milk Adulteration: दूध गर्म करने पर रबड़ जैसी जैली बनने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद दूध की गुणवत्ता और मिलावट पर सवाल उठे हैं। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच की बात कही है।
राष्ट्रीय
Gwalior News: होटल से नौकरी गई तो सड़क पर भिड़ीं युवतियां, सहकर्मी को बाल पकड़कर घसीटा
Gwalior News: थाटीपुर क्षेत्र में होटल मैक्सन की दो महिला कर्मचारियों पर अपनी सहकर्मी से सड़क पर मारपीट करने का आरोप है। बाल पकड़कर घसीटने और लात-घूंसों से पीटने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सक्ती
Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल
Sakti News: चिस्दा कन्या आश्रम का वीडियो वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। वीडियो में बच्चियां दूर से पानी की बाल्टियां लाती नजर आ रही हैं। मामले में जांच और स्थायी जल व्यवस्था की मांग की जा रही है।
अन्य
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।