"स्वर्ण पदक" के लिए 85 परिणाम मिले
खेल
Sports competition: बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में कांकेर क्लस्टर का दबदबा
Sports competition: घरघोड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर क्लस्टर ने बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में पहला स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि योग की विभिन्न स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर का दबदबा रहा।
खेल
Neeraj Yadav: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव का निधन, डोपिंग बैन के बाद नहीं खेल पाए थे एशियन पैरा गेम्स
Neeraj Yadav: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक जीते थे। डोपिंग मामले में प्रतिबंध के कारण वह 2026 एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनके निधन की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
खेल
Sports Competition: खो-खो से लेकर शतरंज तक, छर्राटांगर में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Sports Competition: रायगढ़ के छर्राटांगर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें आठ क्लस्टरों के करीब 515 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टेबल टेनिस, शॉट पुट, खो-खो, शतरंज और पारंपरिक योग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Governor: राज्यपाल रमेन डेका की युवाओं से अपील, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें
Chhattisgarh Governor: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर स्थित आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, नवाचार और मेहनत से युवा देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं।
खेल
Asian Para Games: भारत ने रचा इतिहास, 30 गोल्ड समेत जीते 114 मेडल
Asian Para Games: भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते। इस उपलब्धि के साथ भारत ने 2023 के अपने 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
खेल
Skating Championship: महासमुंद के खिलाड़ियों ने जीते पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Skating Championship: रायपुर के ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल में आयोजित छत्तीसगढ़ की पहली एंड्योरेंस चैंपियनशिप में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महासमुंद की Majestic Skate Arena के 22 खिलाड़ियों ने कोच सौरभ सचदेव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया।
खेल
Archery Medal Winners: महासमुंद के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक
Archery Medal Winners: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में महासमुंद जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। डोमेश्वरी साहू ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि जिले के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ।
राज्य सरकार
Industrial Policy: सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई छत्तीसगढ़ में रुचि, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Industrial Policy: नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिंगापुर दौरे के दौरान डेटा सेंटर और कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। करीब 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: बड़ा बयान, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं
Vishnu Deo Sai: सेवा संकल्प कॉन्क्लेव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास कार्यों के विस्तार, नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता, महतारी वंदन योजना, किसानों के कल्याण, सिंचाई परियोजनाओं और गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
खेल
Asian Champions Trophy: हॉकी टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश खेलेगा
Asian Champions Trophy: पाकिस्तान ने नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह बांग्लादेश को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें पांचवीं बार खिताब जीतने पर होंगी।
खेल
Junior Archery Championship: महासमुंद के तीरंदाजों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते पदक
Junior Archery Championship: 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चांदनी साहू और पद्मा साहू ने स्वर्ण पदक, जया साहू ने कांस्य पदक जीता, जबकि कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया।
खेल
Sports News: गुरदीप सिंह और आभा चंद्राकर का शानदार प्रदर्शन, पावरलिफ्टिंग में जीते गोल्ड मेडल
Sports News: भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महासमुंद के बागबाहरा के गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर ने स्वर्ण पदक जीते। गुरदीप ने स्ट्रांग मैन और आभा ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।