"स्वर्ण पदक" के लिए 85 परिणाम मिले
रायपुर
Kharora News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, स्टेट पावरलिफ्टिंग में जीते चार स्वर्ण पदक
Kharora News: देविका सोनकेवरा ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर 76 किलो बालिका वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीते और ‘बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़-2026’ का खिताब हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से खरोरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मान, CM साय ने 82 लाख की प्रोत्साहन राशि घोषित
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले तोमन कुमार को 51 लाख रुपए और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल करने वाले अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
ओलंपिक
Youth Olympics: गुंजन ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Youth Olympics: भारत की 17 वर्षीय मुक्केबाज गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अल्जीरिया की बेनसालाह बुथैना को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ गुंजन यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
खेल
Badminton News: 15 साल की तन्वी पत्री का कमाल, यूथ ओलंपिक में भारत को दिलाया सिल्वर मेडल
Badminton News: ओडिशा की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने डकार यूथ ओलंपिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल में उन्होंने चीन की झांग यी शिन के खिलाफ पांच मैच पॉइंट बचाए, लेकिन 15-21, 21-13, 26-24 से मुकाबला हार गईं।
खेल
ISSF World Championship: भारत ने जीता गोल्ड और सिल्वर, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा
ISSF World Championship: शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ भारत एक स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
राज्य सरकार
NIT Raipur News: AI, एयरोस्पेस और स्पेस रिसर्च के लिए खुले 7 नए सेंटर
NIT Raipur News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस दौरान 51 मेधावी विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संस्थान में AI, स्पेस रिसर्च, एयरोस्पेस और क्रिटिकल मिनरल्स सहित सात नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।
ओलंपिक
Youth Olympics: भारत की दोहरी सफलता, धिनिधि ने जीता कांस्य तो खुशबू पहुंचीं जूडो फाइनल में
Youth Olympics: 16 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह युवा ओलंपिक में तैराकी का पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। वहीं, जूडो खिलाड़ी खुशबू ने महिला 63 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक पक्का कर लिया है।
खेल
Commonwealth Kabaddi Championship: भारत का डबल धमाका, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड
Commonwealth Kabaddi Championship: ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब जीत लिया। पुरुष टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 54-20 से हराया, जबकि महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खास बात यह रही कि दोनों भारतीय टीमें पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं।
खेल
Chhattisgarh Sports News: दिव्यांग तैराकों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
Chhattisgarh Sports News: कबीरधाम जिले के तीन दिव्यांग तैराकों ने 13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया।
खेल
Manisha Bhanwala: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Manisha Bhanwala: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में अमेरिका की एबीगेल नेटे को 8-6 से हराकर वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
खेल
World Wrestling Championship: मनीषा भानवाला फाइनल में पहुंचीं, तनु शर्मा ने जीता कांस्य पदक
World Wrestling Championship: भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मनीषा भानवाला ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का किया, जबकि तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले काजल धोचक और नीलम सिरोही भी रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
खेल
Kajal Dhochak: 18 साल की उम्र में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
Kajal Dhochak: 18 वर्षीय भारतीय पहलवान काजल ढोचक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल में उन्हें यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पयेयेवा से 8-6 से हार मिली। सोनीपत की रहने वाली काजल इससे पहले अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।