"स्वर्ण पदक" के लिए 56 परिणाम मिले
खेल
Indian Table Tennis: अंकुर भट्टाचार्जी ने जीता पहला WTT खिताब, डबल्स में भी हासिल किया गोल्ड
Indian Table Tennis: खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में स्लोवेनिया के डेनी कोज़ुल को 3-1 से हराया। इसके अलावा अंकुर ने आकाश पाल के साथ मेन्स डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया।
खेल
Chhattisgarh Sports: नक्सल प्रभावित गांवों से निकले सितारे, चीन-जापान तक पहुंची बीजापुर की खेल प्रतिभा
Chhattisgarh Sports: अंदरूनी इलाकों से निकले खिलाड़ियों ने संघर्ष और चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान बनाई है। चीन और जापान तक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके इन खिलाड़ियों की सफलता बस्तर में खेल के जरिए बदलती नई तस्वीर को दर्शाती है।
खेल
Mahasamund Handball Team: बच्चों का स्वर्णिम प्रदर्शन, बिलासपुर को हराकर जीता गोल्ड
Mahasamund Handball Team: जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। टीम ने फाइनल में बिलासपुर को पराजित किया।
खेल
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने चीन की जिया यीफान-झांग शू शियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ भारत का पदक पक्का हो गया है। महिला डबल्स में भारत को 15 साल बाद विश्व चैंपियनशिप मेडल मिलेगा।
खेल
भारत में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का शानदार आगाज, आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को शानदार शुरुआत मिली। 21 वर्षीय आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 शी यू की को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जबकि पीवी सिंधू ने भी पहला मुकाबला आसानी से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
खेल
भारतीय तलवारबाजों ने मचाया धमाल, एक दिन में जीते 4 गोल्ड समेत 17 मेडल
नाइजीरिया के लागोस में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।
खेल
महासमुंद में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
महासमुंद
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड जीतकर चमकाया जिले का नाम
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल उर्फ जयनारायण अग्रवाल ने धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 455 किलो वजन उठाकर स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में गोल्ड हासिल किया।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत का डबल गोल्ड, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 23 वर्षीय अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 36 साल बाद भारत को जूडो में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : अरशद नदीम फाइनल में पहुंचे, पाकिस्तानियों से मांगी दुआएं
पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने 78.63 मीटर के थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल से पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के लोगों से दुआ और समर्थन की अपील की। वहीं, फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह समेत कुल 12 खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
खेल
रचा इतिहास : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ में लहराया तिरंगा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 199 किलो वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।