"स्वास्थ्य_जागरूकता" के लिए 26 परिणाम मिले
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए घर-घर पहुंच रही पोषण की जानकारी
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में पोषण माह 2026 के तहत बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम, स्वच्छता और कुपोषण की पहचान को लेकर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
राज्य सरकार
Governor Ramen Deka: निजी विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर राज्यपाल की सख्ती, गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Governor Ramen Deka: निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा, शोध और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने NAAC ग्रेडिंग, 1000 विद्यार्थियों के लक्ष्य और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
महासमुंद
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, छात्रों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
रायपुर संभाग
नारा में बच्चों की सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आरंग के ग्राम नारा में बाल सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
रायपुर
NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
छत्तीसगढ़ के चर्चित NRHM घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जारी फंड के कथित गबन से जुड़ा है।
राज्य सरकार
टीकाकरण दिवस : सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि
विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के तहत 17 जुलाई को आयोजित अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 74 विद्यालयों में चले अभियान के दौरान 1,900 से अधिक बालिकाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया।
राज्य सरकार
विशेष स्वास्थ्य शिविर : 164 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गांव पहुंचकर दी स्वास्थ्य सेवाएं
गौरेला विकासखंड के दुर्गम बैगा बहुल ग्राम छिरहिट्टी (साल्हेघोरी) में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 164 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और दवा वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं और ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण व मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
बीजापुर
विशेष सत्र : डीआरजी जवानों को दिया गया मेडिटेशन और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा डीआरजी जवानों के लिए मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने जवानों को ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए गए।
रायपुर
बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का प्रशिक्षण शिविर में हार्ट अटैक से निधन
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शामिल थे, जहां अचानक सीने में दर्द और बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से भाजपा संगठन और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
रायपुर
मानवता की मिसाल : अबूझमाड़ में स्वास्थ्य की अलख जगाने वाले गोडबोले दंपती को पद्मश्री
राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने छत्तीसगढ़ के डॉ. रामचंद्र गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले को संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। “डॉक्टर भैया-भाभी” के नाम से प्रसिद्ध यह दंपती पिछले 37 वर्षों से बस्तर और अबूझमाड़ के दूरस्थ आदिवासी इलाकों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। दोनों ने अब तक 1 लाख से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज किया है और स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा व नशामुक्ति अभियान में अहम योगदान दिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया।
बीजापुर
नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान
कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में भैरमगढ़ विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र नूगुर और उसके आस-पास के गांवों में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और इंद्रावती नदी पार कर लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की।
बीजापुर
स्वास्थ्य महाअभियान : दूर-दराज गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, गमपुर में सफल रहा यूनिवर्सल हेल्थ सर्वेक्षण
दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण अभियान चलाकर 771 ग्रामीणों की जांच की गई। अभियान के दौरान 05 मलेरिया मरीज, 02 संभावित टीबी मरीज और 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस की पहचान कर उपचार एवं रेफरल की कार्रवाई की गई। साथ ही बीपी और एनीमिया मरीजों को दवाएं व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।