Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
ताज़ा खबरें 5189 समाचार
सरकारी सूचना
समीक्षा बैठक : 2027 तक सभी LWE सड़क परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों की निविदा 30 जून तक और कार्यादेश 31 जुलाई तक जारी करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा ऋतु के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सकें।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
विदेश
पाकिस्तान : EU नेता की भारत पर टिप्पणी, काजा कल्लास के बयान पर छिड़ी बहस
यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान में दिए गए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान को अपनी और अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार है। यह टिप्पणी भारत के ऑपरेशन सिंदूर और हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में सामने आई है। हालांकि कल्लास ने क्षेत्रीय विवादों के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को सबसे बेहतर रास्ता बताया, लेकिन उनके बयान को कुछ विश्लेषक पाकिस्तान के पक्ष में झुका हुआ मान रहे हैं, जिससे नई कूटनीतिक बहस शुरू हो गई है।
कीर्तिमान नेटवर्क 01 Jun 2026
रायगढ़
भीषण आग : रायगढ़ में बैंक बना आग का गोला, घंटों की मशक्कत के बाद बुझीं लपटें
रायगढ़ जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार रात अचानक आग लग गई। बैंक भवन से धुआं निकलता देख सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
बेमेतरा
विवाद :  रिश्ते और रिश्तेदारी दोनों हारे, जमीन विवाद में दो की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और सूरजपुर जिलों में जमीन विवाद के चलते दो अलग-अलग हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। बेमेतरा में एक ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि सूरजपुर में बड़े भाई ने जमीन विवाद में छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
धर्म
आषाढ़ मास का शुभारंभ : भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की आराधना का पावन समय शुरू
पूर्णिमा तिथि के समापन के साथ हिंदू पंचांग का पवित्र आषाढ़ मास शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा, दान-पुण्य, जप-तप और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष महत्व रखता है। आषाढ़ मास में आने वाली देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का भी आरंभ होता है, जिसे सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान देशभर के विष्णु मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों का क्रम शुरू हो गया है।
कीर्तिमान नेटवर्क 01 Jun 2026
रायपुर
प्रहार : वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, 8 हाइवा वाहन हुए जब्त
रायपुर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। नारी, धमतरी और तुमगांव क्षेत्र से रेत व बोल्डर का परिवहन कर रहे वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों को संबंधित थानों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
ऐप्स
जादुई AI टूल : स्मार्टफोन से गायब होगा धुंधलापन! Google Photos चुटकियों में चमका देगा आपकी खराब तस्वीरें
Google Photos का Photo Unblur फीचर एक AI-आधारित टूल है, जो धुंधली या हल्की शेक (shake) वाली तस्वीरों को बेहतर बनाता है। यह मशीन लर्निंग की मदद से फोटो के डिटेल्स, एजेस और फेस टेक्सचर को री-कंस्ट्रक्ट करके इमेज को ज्यादा साफ करता है। पहले यह फीचर सिर्फ Pixel फोन या Google One यूजर्स तक सीमित था, लेकिन अब इसे सभी Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है। यूजर इसे Edit → Tools → Photo Unblur के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं और स्लाइडर से इफेक्ट को कंट्रोल भी कर सकते हैं।
कीर्तिमान न्यूज 01 Jun 2026
रायगढ़
संकट  :  मई में 4 शावकों की मौत से हड़कंप, हाथी संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ में हाथी शावकों की लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय बन गई हैं। केवल मई 2026 में डूबने से चार हाथी शावकों की मौत हुई, जबकि जनवरी से अब तक जिले में कुल 9 शावकों की जान जा चुकी है। विशेषज्ञ जल स्रोतों के आसपास निगरानी की कमी, बढ़ते विचरण क्षेत्र और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को संभावित कारण मान रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
यात्रा
पहाड़ों पर भीड़ : प्रकृति पर पड़ी मार,ओवरटूरिज्म ने बढ़ाई चिंता
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान देश के लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों पर पर्यावरणीय और बुनियादी ढांचे का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर लंबे ट्रैफिक जाम, कचरे के ढेर और अनियोजित निर्माण जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता ओवरटूरिज्म पहाड़ों के नाजुक पारिस्थितिक तंत्र, जल स्रोतों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यदि समय रहते टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा नहीं दिया गया, तो कई प्रमुख हिल स्टेशन पर्यावरणीय संकट का सामना कर सकते हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 01 Jun 2026
चुनाव
जंग : जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में चुनावी संग्राम, कांग्रेस का गढ़ बचाने की चुनौती
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। कुल 1,542 मतदाता अपने नए पार्षद का चुनाव कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। करीब 30 वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहे इस वार्ड में कांग्रेस सीट बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा इसे जीतकर राजनीतिक बढ़त हासिल करना चाहती है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Jun 2026
अन्य खेल
शय और मात :  प्रज्ञानंदा और गुकेश को झटका, नॉर्वे चेस में वेस्ली सो शीर्ष पर
नॉर्वे चेस 2026 के छठे राउंड में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। मैग्नस कार्लसन ने टूर्नामेंट लीडर अलीरेजा फिरोजा को उनकी पहली क्लासिकल हार देकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया, जबकि वेस्ली सो ने प्रज्ञानंदा को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को विंसेंट कीमर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में जू वेनजुन ने दिव्या देशमुख को हराया, जबकि बिबिसारा असौबायेवा आर्मागेडन जीतकर 9.5 अंकों के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंच गईं।
कीर्तिमान नेटवर्क 01 Jun 2026
भारत
लोकतंत्र : नींव मजबूत करने की पहल, 4 राज्यों में शुरू हुआ विशेष मतदाता पुनरीक्षण
भारतीय निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। इस चरण में 3.67 करोड़ से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि केवल पात्र नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में शामिल रहें।
कीर्तिमान नेटवर्क 01 Jun 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें