"बैठक" के लिए 816 परिणाम मिले
सरकारी सूचना
Ullas Pledge: महासमुंद कलेक्टर ने अधिकारियों को दिलाई उल्लास शपथ
Ullas Pledge: उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को साक्षरता शपथ दिलाकर शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने की विश्वविद्यालयों की समीक्षा, रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालयों को आसपास के गांवों को गोद लेकर इनोवेशन और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को स्थानीय समस्याओं के समाधान, उद्यमिता, नशा मुक्ति अभियान और खेलकूद से जोड़ने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय
Singrauli News: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, BJP विधायक ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
Singrauli News: सिंगरौली में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने बिना मकान निर्माण के दूसरी और तीसरी किस्त जारी होने पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अन्य
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।
केंद्र सरकार
SCO Summit: बिश्केक में आज पीएम मोदी का संबोधन, सुरक्षा से लेकर कनेक्टिविटी और युवाओं के अवसरों पर रहेगा जोर
SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने भाषण में वे आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयास, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, संप्रभुता और युवाओं के लिए नए अवसरों पर भारत की प्राथमिकताएं रखेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने रूस, ईरान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें कीं।
राष्ट्रीय
Satna-Chitrakoot Highway: बाढ़ ने तोड़ा हाईवे, 300 मीटर सड़क बहने से यातायात ठप
Satna-Chitrakoot Highway सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिंड्रा के पास बाढ़ के तेज बहाव में करीब 300 मीटर सड़क बह गई। प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बसें बीच रास्ते रोकी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सामान लेकर पैदल रास्ता पार करना पड़ रहा है।
रायपुर संभाग
New Executive Committee Formed: शिक्षण समिति का नया नेतृत्व तय, फवीन्द्र वर्मा बने अध्यक्ष
New Executive Committee Formed: आरंग के भानसोज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। फवीन्द्र वर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: MCX पर सोना-चांदी 2% तक लुढ़के, जानें गिरावट की बड़ी वजह
Gold-Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार, 31 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर बुलियन मार्केट पर पड़ा। सोने का वायदा भाव 2,600 रुपए से अधिक गिरकर 1,53,640 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया।
केंद्र सरकार
PM Modi Kyrgyzstan Visit: बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में आतंकवाद पर होगी चर्चा
PM Modi Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंचे हैं। वे SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
राज्य सरकार
Mann Ki Baat: शासकीय बालिका गृह में बच्चों ने सुनी मन की बात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बेटियों से किया संवाद
Mann Ki Baat: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित माहौल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बालिका गृह की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर सुविधाएं व मार्गदर्शन देने की बात कही।
भाजपा
CM Yogi Adityanath: अब फाइलें दबाकर नहीं चलेगा काम, 5 साल पुराने मामलों पर CM योगी सख्त
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में पांच साल से अधिक पुराने राजस्व मामलों को अभियान चलाकर निपटाने के निर्देश दिए हैं। जनशिकायतों के वास्तविक समाधान और कानून-व्यवस्था पर भी सख्ती दिखाई।
केंद्र सरकार
PM Modi Uzbekistan Visit: ताशकंद में आज मोदी-मिर्जियोयेव की मुलाकात, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात
PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान आज राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, चिकित्सा और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दोनों देश करीब 1 अरब डॉलर के मौजूदा व्यापार को दोगुना करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।