"वारदात" के लिए 528 परिणाम मिले
रायपुर
बदमाशों का आतंक : रायपुर में कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला, मारपीट के बाद सोने की चेन लूटने का आरोप
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला और लूट का मामला सामने आया है। लालपुर ब्रिज के नीचे आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर कारोबारी से मारपीट की और सोने की चेन लूटने का आरोप है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
रिश्ते का अंत : कोरबा में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, विवाद बना मौत की वजह
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान शराब खत्म होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक घटना में बदल गया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
शिक्षक की हत्या : बलरामपुर में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या के बाद आरोपियों के घर में आगजनी
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
जगदलपुर (बस्तर)
हड़कंप : बस्तर में ATM चोरी की बड़ी कोशिश, मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, कैश निकालने में रहे नाकाम
बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एक एटीएम को निशाना बनाया। आरोपी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी वे कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
दुर्ग
खुलासा : ऑटो में बैठते ही बनाया निशाना, 74 हजार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने ऑटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीट बदलवाकर यात्री की जेब से 74 हजार रुपए चोरी किए थे।
बालोद
दरिंदगी : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज
बालोद जिले में कांकेर निवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली, जिसके बयान पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्ग
महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले महिला दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी थीं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
रायपुर
रायपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत : पार्टी के बहाने ले गए फिर पेट्रोल डालकर जलाया, युवक की इलाज के दौरान मौत
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पार्टी के बहाने घर से ले गए युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसे मोहम्मद शाकिब की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
धमतरी
धमतरी में लूट का मामला : बदमाशों का आतंक, युवक से मारपीट कर लूट ले गए नकदी और स्कूटी
धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, 9 हजार रुपये नकद और स्कूटी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रायपुर
अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, मजदूर से मोबाइल छीना; चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ीं
राजधानी रायपुर में लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल व बैग लूट लिया, जबकि टिकरापारा में मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी गई। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अंधविश्वास : खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जादू-टोने के शक में दो सगे भाइयों ने रिश्ते की बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
राष्ट्रीय
खूनी खेल : उज्जैन में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, युवक की गोली मारकर हत्या
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।