"ED" के लिए 4988 परिणाम मिले
खेल
Germany vs Spain: जर्मनी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप
Germany vs Spain: जर्मनी ने रोमांचक फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। तीसरे क्वार्टर में मिशेल स्ट्रूथॉफ के गोल ने मुकाबले का फैसला किया। यह जर्मनी का कुल चौथा वर्ल्ड कप खिताब है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया मंच, 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ दिए जाएंगे। होटल, टूर ऑपरेटर, जिला, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म समेत 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की राशि और मेमेंटो मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
शिक्षा
NEET PG: परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, छात्रों का प्रदर्शन, 5 सितंबर को फिर होगा एग्जाम
NEET PG: जयपुर में परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से कई छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
केंद्र सरकार
PM Modi Kyrgyzstan Visit: बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट में आतंकवाद पर होगी चर्चा
PM Modi Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंचे हैं। वे SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
क्रिकेट
Women’s Asia Cup: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराकर की शानदार शुरुआत
Women’s Asia Cup: भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रनों से हरा दिया। भारत ने 159 रन बनाए, जिसके जवाब में थाईलैंड की टीम 65 रन पर सिमट गई। शेफाली वर्मा ने 64 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रायपुर
Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
Raipur CCTV cameras: रायपुर में ITMS के 100 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि कई चालू कैमरों की फुटेज धूल के कारण धुंधली हो गई है। L-T का करीब ₹8 करोड़ भुगतान अटकने से 372 CCTV और 36 ANPR कैमरों का मेंटेनेंस प्रभावित है। इससे लूट, चोरी और हिट एंड रन जैसे मामलों की जांच में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विदेश
Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए
Strait of Hormuz: जलडमरूमध्य के पास लारक द्वीप पर अमेरिका ने ईरान के दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिका ने इसे समुद्री बारूदी सुरंगों की संभावित तैनाती रोकने की कार्रवाई बताया, जबकि ईरान ने हमले की निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस घटनाक्रम से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है।
राजनीति
Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
Rahul Gandhi FIR: हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े लोगों की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में पुलिस थानों और चौकियों में शिकायत देने की रणनीति बनाई है।
रायपुर
8th Pay Commission: पेंशन बंद होने की वायरल खबर पर NC-JCM ने दिया बड़ा अपडेट
8th Pay Commission: पेंशन बंद होने और पुराने पेंशनर्स को रिवीजन से बाहर करने की वायरल खबरों का NC-JCM ने खंडन किया है। शिव गोपाल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पेंशन बंद करने या पुराने पेंशनर्स को बाहर करने का कोई फैसला नहीं हुआ है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar Development: DMF नियमों में ढील से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचेगा बुनियादी ढांचा
केंद्र सरकार ने LWE प्रभावित क्षेत्रों में DMF राशि के इस्तेमाल के नियमों में बदलाव करते हुए 15-25 किमी की दूरी सीमा खत्म कर दी है। इससे बस्तर के दूरस्थ गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
विदेश
Lake dispute : ट्रंप ने लेक ओंटारियो का नाम बदला, कनाडा ने जताया कड़ा ऐतराज
Lake dispute: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने इस फैसले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 400 साल से भी अधिक पुरानी इस झील का नाम हमेशा लेक ओंटारियो ही रहेगा।
खेल
National Sports Day: महासमुंद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
National Sports Day: 29 अगस्त को महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो प्रमुख स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद टीम और नीता डूमरे टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम ने 03-02 गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।