"वारदात" के लिए 528 परिणाम मिले
रायगढ़
हैवानियत : सूने भवन में नाबालिक से किया 3 दिन तक दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के दरोगापारा रोड पर स्थित कांग्रेस के एक अधूरे और निर्माणाधीन भवन में 14 वर्षीय बेघर नाबालिग लड़की के साथ तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शनिवार को जब आरोपी ने तीसरी बार दरिंदगी की कोशिश की, तो पीड़िता के चिल्लाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, उसकी जमकर पिटाई की और उससे माफी मंगवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर
सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह परिसर में गार्ड का शव मिलने के बाद पूरे संस्थान में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप में हुई है।
कोरिया
नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुरू, आरोपियों से जुड़े हर पहलू की होगी पड़ताल
कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब CBI ने शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और पुलिस दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
दुर्ग संभाग
हत्या कांड: दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से मचा हड़कंप, जेल से छूटते ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जेल से रिहा होने के बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
बिलासपुर संभाग
खूनी विवाद : मछली चोरी विवाद में युवक की हत्या, खेत तक पीछा कर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में मछली चोरी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीरिथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिलासपुर संभाग
सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी नवापारा में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने में गैंती धंसी हुई मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
दुर्ग
ऑनलाइन कर्ज ने बनाया चोर : सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल बरामद
दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 32 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी और ऑनलाइन लोन के कर्ज के चलते मुख्य आरोपी चोरी करने लगा था।
दुर्ग
छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा खुशी साहू की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एकतरफा प्यार में छात्रा को अलग-अलग नंबरों से परेशान कर रहा था। नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर उसने किराए के कमरे में पहुंचकर चाकू से हमला कर खुशी की हत्या कर दी।
राष्ट्रीय
तेलंगाना मर्डर केस : पहले अपना परिवार खत्म किया, फिर 6 किलोमीटर दूर जाकर पीड़ित परिवार को दी दर्दनाक मौत
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक संगीन अपराध के मामले में जेल में बंद आरोपी जैसे ही शुक्रवार रात को अदालत से जमानत पर बाहर आया,
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
दुर्ग
सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
दुर्ग जिले के भिलाई से शुक्रवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की कमरे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और उच्च शिक्षा के लिए भिलाई में रह रही थी।
बालोद
बदमाशों का वार : मुक्तानंद आश्रम में 20-25 साल पुराने 5 चंदन के पेड़ काट ले गए, 5 लाख का नुकसान
जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम में चंदन के पेड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आश्रम प्रबंधन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।