"कांकेर" के लिए 148 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
विस्फोट : कांकेर में सुरक्षाबलों पर नक्सली प्रहार, IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कांकेर-नारायणपुर सीमा के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में डी-माइनिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन DRG जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जवान इलाके में छिपे विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। घटना के बाद घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन जारी है।
छत्तीसगढ़
खाट पर सिस्टम : 19 KM पैदल सफर कर मरीज पहुंचा अस्पताल, कांकेर से वायरल वीडियो ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। बीनागुंडा गांव के लकवाग्रस्त युवक को एंबुलेंस नहीं मिलने पर 20 ग्रामीणों ने खाट पर लादकर 19 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। करीब 4 घंटे बाद छोटेबेठिया पहुंचने पर BSF की मदद से उसे एंबुलेंस मिली।
छत्तीसगढ़
कांकेर में मुठभेड़: वांटेड महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में वांटेड महिला नक्सली रूपी रेड्डी मारी गई।
छत्तीसगढ़
दीदी के बखरी से बदली तस्वीर : कांकेर की 3,364 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, 25 हजार तक पहुंच रही मासिक आय
कांकेर जिला में “दीदी के बखरी” पहल के तहत महिलाएं सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन और वनोपज संग्रहण से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना के अंतर्गत 3364 महिलाएं इस मॉडल से जुड़ी हैं और हर महीने 20-25 हजार रुपए तक कमा रही हैं। आने वाले समय में 10,780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में 8-8 लाख रुपए के दो इनामी नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
कांकेर जिले में हिड़मे और शंकर नामक दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने एके-47 सहित आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। सुरक्षा बलों ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास नीति का लाभ लेने का आश्वासन दिया। यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद समाप्ति की सरकारी डेडलाइन पर हुआ और इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभी भी क्षेत्र में लगभग 15 नक्सली सक्रिय हैं।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, 500 लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में करीब 500 लोगों की बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी होगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
राज्य सरकार
IED Blast: पीड़ितों के लिए लगेंगे दिव्यांग सेवा शिविर, मिलेंगे कृत्रिम अंग
IED Blast: उप मुख्यमंत्री के अनुसार बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों की मदद के लिए अक्टूबर में दो बड़े निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर 5 से 7 अक्टूबर तक जगदलपुर और दूसरा 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। जगदलपुर शिविर के लिए बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव के 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित किए गए हैं।
रायपुर
Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी
Police Transfer 2026: रायपुर पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 6 आदेश जारी किए गए। इनमें 26 पुलिसकर्मियों के तबादले, संशोधन और कुछ ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले 8 पूर्व नक्सलियों ने 10वीं की परीक्षा की पास, दो को प्रथम श्रेणी
Naxal Rehabilitation: बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं परीक्षा पास की। इनमें भास्कर और गीता नारोटे ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
दुर्ग
Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल
Durg Crime News: लगातार आपराधिक गतिविधियों के आरोपों के बीच प्रशासन ने हरेराम प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक उसे दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से एक साल तक बाहर रहना होगा।
रायपुर
Chhattisgarh Illegal Liquor: दूसरे राज्यों की बोतलों पर छत्तीसगढ़ का होलोग्राम लगा कर बेचने का बड़ा खुलासा
Chhattisgarh Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी का संगठित नेटवर्क सामने आया है। तस्कर दूसरे राज्यों की शराब लाकर उस पर स्थानीय लेबल, ढक्कन और नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, कबीरधाम और सूरजपुर समेत कई जिलों में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात कराने के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।