"ठोस कार्रवाई नहीं" के लिए 54 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
लापरवाही : स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, पिता ने प्रधानाध्यापिका पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप
मुरैना के चंबल कॉलोनी स्थित प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में छात्र की अंगुली घायल होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने विद्यालय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापिका पर शिकायत के दौरान अभद्र व्यवहार और बच्चों की टीसी काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।
राष्ट्रीय
इंसाफ : गोद से छीनी बेटी, कोख में पल रही नई जिंदगी तीसरी शादी के आरोपों के बीच इंसाफ के लिए भटक रही मां
इंदौर की रहने वाली तीन महीने की गर्भवती पूजा मालवीय ने अपने पति पर दूसरी शादी के बाद अब तीसरी शादी की तैयारी करने, बेटी को अपने से दूर रखने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह पिछले छह महीनों से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। उसने प्रशासन से बेटी की सुरक्षित वापसी, निष्पक्ष जांच और अपनी व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
राष्ट्रीय
बड़ा कदम : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का बड़ा एक्शन, गांव में खुद की कार्रवाई
शिवपुरी के कफार गांव में आदिवासी महिलाओं ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए उपकरण तोड़े और तैयार शराब व महुआ नष्ट कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से गांव में घरेलू हिंसा और विवाद बढ़ रहे थे।
महासमुंद
सड़क पर उतरे पालक : शिक्षकों की कमी पर जम्हारी स्कूल में तालाबंदी, पालक-विद्यार्थियों का प्रदर्शन
जम्हारी के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों, विद्यार्थियों और शाला विकास समिति ने स्कूल में तालाबंदी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 150 विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। बीईओ ने 10 जुलाई से दो शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार
अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली जमीन की आड़ में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफिया जेसीबी से पहाड़ काटकर मुरम और पत्थर निकाल रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पहाड़ समतल कर मकान बनाने का झांसा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर संभाग
विकास पर लगा ब्रेक : लंबे समय से अनुपस्थित उप अभियंता, लोगों को हो रही परेशानी
नगर पंचायत कोपरा में उप अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द नए इंजीनियर की नियुक्ति और रुके हुए कार्यों को शुरू कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय
भरत तिवारी की मां का बड़ा आरोप : यह एनकाउंटर नहीं, हत्या थी, घोटाले की जानकारी होने का किया दावा
बिहार का चर्चित Bharat Tiwari Encounter Case एक बार फिर सुर्खियों में है। Bhojpur में हुए इस मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने बेटे की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। हालांकि, उनके आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और Bihar Police ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है।
रायपुर संभाग
सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत
करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम दर्ज, मौजूदा शिक्षक संकट में
शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी त्रुटि सामने आई है, जिसमें कटनी जिले के एक स्कूल में करीब 15 साल पहले मृत शिक्षक का नाम पदस्थापना सूची में दर्ज हो गया। इस गलती के चलते मौजूदा शिक्षक को अतिशेष सूची में शामिल कर दिया गया, जिससे उनकी पदस्थापना पर संकट खड़ा हो गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
चोरी : बस स्टैंड से 300 लीटर डीजल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
शनिवार देर रात नया बस स्टैंड परिसर में CCTV निगरानी के बावजूद बड़ी चोरी की वारदात हुई। सफेद स्कॉर्पियो में आए अज्ञात युवकों ने पांच बसों से करीब 300 लीटर डीजल निकाल लिया और लगभग 30 मिनट तक बिना किसी रोक-टोक के वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति और निगरानी व्यवस्था की लापरवाही सामने आई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के पथरई गांव में जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। लगभग 6.30 एकड़ विवादित भूमि पर कब्जे और जुताई को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 60 वर्षीय किसान होसराम पैकरा की दूसरे पक्ष के 7–8 लोगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी।
राज्य सरकार
सौंपा ज्ञापन : डीआरएम से मिले भाजपा नेता, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग
संबलपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम के महासमुंद दौरे के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर शंकर नगर-इमलीभाठा मार्ग पर अंडरब्रिज, दलदली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज तथा स्टेशन परिसर में शेड निर्माण की मांग की।