"मामूली विवाद" के लिए 45 परिणाम मिले
रायपुर
स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
रायपुर के फुंडहर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बिलासपुर
हंगामा : अंबा पेट्रोल पंप में लाइन लगने को लेकर विवाद, तीन युवकों ने छात्रों को पीटा
बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने और कथित कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीन युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर
बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में थूकने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने 15 वर्षीय छात्र को घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
जगदलपुर (बस्तर)
विवाद : कार पार्किंग में बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का आरोप
धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित गार्ड की बेटी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
वारदात : सासाहोली स्कूल में मामूली बात पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या
पुलिस की वर्तमान कार्रवाई (ताजा अपडेट) घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। चाकू लगने से घायल आरोपी छात्र को पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।
बिलासपुर
हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव बाबा मंदिर के पास सनसनी
बिलासपुर के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास 10 रुपये के विवाद में अंगूठी बेचने वाले दुकानदार नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंगूठी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
रायपुर
बवाल : काठाडीह कॉलोनी में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस तैनात
रायपुर के काठाडीह BSUP कॉलोनी में तुलसी के पौधे को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि पड़ोस में बच्चों द्वारा पौधे को हिलाने पर रोकने के बाद विवाद बढ़ा और महिला के साथ हाथापाई हुई। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते हुए बस्ती में सुअर लेकर प्रवेश किया और नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
जांजगीर-चांपा
पुलिस सख्त : छत ढलाई को लेकर विवाद बना बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोगों पर कार्रवाई
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
रायपुर संभाग
दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़
राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शुक्रवार देर रात सतनामी मोहल्ले में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी।