"मोबाइल फोन" के लिए 465 परिणाम मिले
महासमुंद
Crime News: गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 21.79 लाख का सामान जब्त
Crime News: महासमुंद के टेमरी जांच नाका पर कोमाखान पुलिस ने मारुति XL6 कार से 31.370 किलो गांजा बरामद किया। ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और मोबाइल सहित 21.79 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
जांजगीर-चांपा
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार
Cyber Crime: जांजगीर साइबर पुलिस ने व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजकर 98 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने APK फाइल के जरिए पीड़ित का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम निकाली थी।
बलौदाबाज़ार
Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान
Murder Case: बलौदाबाजार के गिधौरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक आदित्य टंडन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बचपन के दोस्त किशन साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। आरोपी की निशानदेही पर लोहे का फावड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
मुंगेली
Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त
Smuggling: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 के रेहटीखोल चौक के पास कार्रवाई करते हुए 6 किलो 140 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना निवासी 24 वर्षीय युवक जय प्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: NH-53 पर पकड़ा गया 8 किलो से ज्यादा गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Ganja Smuggling: महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र में एनएच-53 के पिरदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की होंडा एसपी 125 बाइक से 8 किलो 632 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में ओडिशा निवासी 19 वर्षीय बबलू महाकुर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के लवन में बेचने की योजना थी। जब्त गांजे और मोटरसाइकिल की कुल कीमत 4,91,600 रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
Drug Smuggling: नशीली सिरप और टैबलेट्स की तस्करी करते 5 गिरफ्तार, 5.78 लाख का माल जब्त
Drug Smuggling: महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ओडिशा के पदमपुर से आ रही नीले रंग की बलेनो कार से 15 शीशी प्रतिबंधित नशीला सिरप और 90 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के कब्जे से कार और पांच स्मार्टफोन सहित कुल 5,78,765 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
Theft Case: रायपुर में ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। 500 रुपए के छुट्टे लाने का बहाना बनाकर आरोपी बैग लेकर फरार हुआ था। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर करीब 2.50 लाख रुपए का सामान बरामद किया।
रायपुर
Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Mahadev Betting App: CBI ने 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी कर कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में कथित हवाला नेटवर्क, फर्जी म्यूल अकाउंट्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी पैनल की भूमिका सामने आई है। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से भी ED पूछताछ कर रही है।
महासमुंद
Gold Jewellery Fraud: गिरवी के सोने को गलाकर बेचने का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई
Gold Jewellery Fraud: सांकरा में ज्वेलर्स संचालक पर गिरवी रखे आभूषण वापस नहीं करने का आरोप। पुलिस ने सोना, 20 रजिस्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
महासमुंद
Illegal Money Lending: महासमुंद पुलिस की रायपुर में कार्रवाई, सूदखोरी के आरोपी से 160 ब्लैंक चेक जब्त
Illegal Money Lending: बसना के सूदखोरी मामले में रायपुर से 160 ब्लैंक चेक, 48 स्टांप और 24 पासबुक जब्त। पुलिस 3 करोड़ से अधिक के लेन-देन की जांच कर रही है।
रायपुर
Blackmailing Case: दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा गिरफ्तार, मोबाइल चैट में पूर्व मंत्री और बड़े अफसरों के नाम आने से मचा हड़कंप
Blackmailing Case: रायपुर में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और होटल पर अवैध कब्जे के आरोपों से घिरे कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त किया है, जिसमें पूर्व मंत्री, IAS और DSP स्तर के अधिकारियों से बातचीत के स्क्रीनशॉट मिलने की बात सामने आई है। वहीं, दीपक टंडन को बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाने की तैयारी है।