"राशन कार्ड" के लिए 79 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Mahasamund News: सेवा सेतु अभियान अंतर्गत बिरकोनी में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया गया
Mahasamund News: बिरकोनी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को 26 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास की चाबी, कृषि किट, जाल, आइस बॉक्स और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: रोजगार, डिजिटल सेवा और कौशल विकास की नई पहल, CM साय ने बढ़ाया कदम
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में रोजगार, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाया गया। नवा रायपुर में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच एमओयू के जरिए 907 सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की तैयारी है। वहीं नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने की योजना है।
राष्ट्रीय
Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका
Ration Card Update: छह महीने से सरकारी राशन दुकान से अनाज नहीं लेने वाले करीब 1.58 करोड़ निष्क्रिय राशन कार्डों पर अक्टूबर से राशन आपूर्ति रोकी जा सकती है। हालांकि, सरकार कार्ड तुरंत रद्द नहीं करेगी, बल्कि लाभार्थियों को e-KYC और पात्रता साबित करने के लिए 3 महीने का समय दिया जाएगा। सत्यापन पूरा होने पर राशन सुविधा दोबारा शुरू की जा सकेगी। सरकार का उद्देश्य फर्जी, डुप्लीकेट और अपात्र कार्डों को हटाकर PDS सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाना है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: पर्यावरण बचाने और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पहल, शिवनाथ तट पर सफाई और सेवा शिविर
Seva Sankalp Abhiyan: दुर्ग जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण अभियान चलाया गया। वहीं नगर निगम दुर्ग के सेवा सेतु शिविरों में 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
महासमुंद
Mahasamund News: छिपियापारा वार्ड-9 में दो महीने का राशन वितरण जारी, हितग्राहियों को मिल रही राहत
Mahasamund News: छिपियापारा वार्ड-9 में राशन कार्डधारियों को दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। एक साथ खाद्यान्न मिलने से हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकान आने की परेशानी से राहत मिल रही है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मीद, CM विष्णुदेव साय ने दिलाया एम्स में उपचार
Vishnu Deo Sai: धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब शशिकांत का रायपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarhi Culture: तीजा तिहार के रंग में रंगा बहतराई स्टेडियम, CM साय ने माताओं-बहनों संग साझा की खुशियां
Chhattisgarhi Culture: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका बताई।
राज्य सरकार
Sukma News: ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव पहुंचे कलेक्टर, स्कूल-आंगनबाड़ी को मिली मंजूरी
Sukma News: सुकमा के मेटागुड़ा गांव पहुंचे कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन को मंजूरी देने के साथ सिंचाई, रोजगार, बिजली और सड़क सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
केंद्र सरकार
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: रायगढ़ की 27 हजार से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत रायगढ़ जिले में वर्ष 2023-24 से अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वर्ष 2026-27 में 18 अगस्त तक 4,432 नई महिलाओं का पंजीयन हुआ है। योजना के तहत पहली संतान पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता डीबीटी के जरिए दी जाती है।
रायपुर
Raipur Ration Scam: 16 लाख के सरकारी राशन का गबन, कार्ड जमा कराकर हड़पा 389 क्विंटल चावल, आरोपी संचालक गिरफ्तार
Raipur Ration Scam: जोरा क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान से 389.24 क्विंटल चावल गायब मिलने का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की जांच में ई-पॉस रिकॉर्ड में राशन वितरण दर्ज होने के बावजूद कई हितग्राहियों को राशन नहीं दिए जाने का खुलासा हुआ। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक टोपेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राज्य सरकार
कोंडागांव के कड़ेनार में पहुंची विकास की रोशनी, शिविर में ग्रामीणों को मिली कई सरकारी सेवाएं
कोंडागांव के सुदूर ग्राम कड़ेनार में आयोजित दो दिवसीय बहुविभागीय शिविर से कड़ेनार समेत मदोड़ा, बेचा और कीलम के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक पंजीयन, बैंक खाता, राशन कार्ड और प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं गांव के पास ही उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 8 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और छड़ी जैसे सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
शिक्षा
तकनीकी अड़चनों की मार : छत्तीसगढ़ में 3.40 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
छत्तीसगढ़ के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 3.40 लाख से अधिक SC, ST और OBC विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति से अब भी वंचित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 14.79 लाख पात्र छात्रों में से 11.38 लाख को भुगतान किया जा चुका है, जबकि करीब 23 प्रतिशत छात्रों की राशि अटकी हुई है।