"सरकारी सेवा" के लिए 42 परिणाम मिले
रायपुर
8 साल का इंतजार खत्म : छत्तीसगढ़ के 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आखिरकार आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दे दी गई।
विदेश
वेनेजुएला में प्रकृति का तांडव : 39 सेकंड में आए दो विनाशकारी भूकंप, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी कराकास समेत कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें फट गईं और हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बड़े पैमाने पर जनहानि की चेतावनी दी है, जबकि राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
छत्तीसगढ़
सरकारी नौकरी : CGPSC ने जारी की ADPO के 15 पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक LLB पास अभ्यर्थी 22 जून से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रशासन अलर्ट : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर निजी प्रैक्टिस का आरोप
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों पर सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी अस्पतालों में सेवाएं देने का आरोप लगा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, CMHO ने निजी अस्पतालों से शपथ पत्र मांगा है और सरकारी डॉक्टरों की अवैध प्रैक्टिस पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने तक की चेतावनी दी है।
रायपुर
जमीनी जायजा : मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने खुद परखा सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु का पूरा सिस्टम
सीएम हेल्पलाइन 1076 सुशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है बल्कि एक बहुस्तरीय (Multi-layered) मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक अफसरों की जवाबदेही तय करता है।
राज्य सरकार
बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा
नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
रायपुर
विकास : नक्सलमुक्त बस्तर अब आर्थिक और तकनीकी हब बनने को तैयार
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर के लिए व्यापक विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, डेयरी क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्यटन को रोजगार के बड़े स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना साझा की।
राज्य सरकार
नई उड़ान : PACS समितियों से ड्रोन सेवा की शुरुआत
धमतरी जिले ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल के साथ धमतरी देश का पहला जिला बन गया है, जहां सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया, जिसमें उर्वरक व कीटनाशकों के सटीक छिड़काव,
खौफ से उम्मीद तक : वोटर आईडी से ट्रैक्टर ट्रेनिंग तक बदल रही पूर्व नक्सलियों की जिंदगी
नारायणपुर के लाइवलीहुड कॉलेज पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों को नई जिंदगी देने की पहल सफल होती दिख रही है। प्रशासन ने उन्हें वोटर आईडी, ऑनलाइन पंजीयन और मतदाता प्रक्रिया से जोड़कर लोकतांत्रिक मुख्यधारा में शामिल किया है। वहीं, उनकी मांग पर ट्रैक्टर चलाने और मरम्मत का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह केंद्र अब बदलाव, विश्वास और नई शुरुआत की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निजी कंपनी का प्रचार : स्वास्थ्य विभाग के मार्केटिंग वाले RHO सस्पेंड, CMHO को भी नोटिस
सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र में एक उप स्वास्थ्य केंद्र के RHO स्वयंवर सिंह का वीडियो सामने आया, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान एक निजी कंपनी के उत्पादों का प्रचार करते दिखे। जांच के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनकी पत्नी, जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सुशासन तिहार बना राहत का मंच : शिविर में मिनटों में बना राशन कार्ड, हितग्राही को मिली बड़ी सुविधा
छत्तीसगढ़ के भाटापारा स्थित सुशासन तिहार शिविर में सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। अधिकारियों ने पात्रता जांच के बाद तुरंत नया राशन कार्ड जारी किया, जिससे वह भावुक हो गईं। इस शिविर में एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों के आवेदनों का त्वरित निपटारा हुआ और नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत मिली।
सिंगल विंडो मॉडल : सुकमा प्रशासन की पहल से दूरस्थ ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
सुकमा जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू किए गए ‘सिंगल विंडो कक्ष’ ने ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराकर बड़ी राहत दी है। प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा उद्घाटित इस व्यवस्था के माध्यम से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज अब तेजी से बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है। अब तक 3620 से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं