"आयोजन" के लिए 831 परिणाम मिले
विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, नवजातों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान तेज
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग माताओं और परिजनों को छह माह तक केवल स्तनपान कराने, कोलोस्ट्रम के महत्व और मां-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की जानकारी दे रहा है।
धर्म
धमतरी के रुद्रेश्वर घाट पर गूंजी महानदी गंगा आरती, काशी जैसा दिखा नजारा
धमतरी के रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने चित्रोत्पला महानदी तट पर पहली बार बनारस की तर्ज पर भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन किया गया। 108 दीपों, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। अब सावन माह के प्रत्येक सोमवार को यहां गंगा आरती होगी।
बिलासपुर
ध्वनि प्रदूषण रोक पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, अधिनियम में होंगे कड़े बदलाव
तेज डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने त्योहारों के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। शासन ने बताया कि पुराने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 में संशोधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नए कानून में कड़े प्रावधान शामिल किए जा रहे हैं।
मुंगेली
मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल
मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक युवक के घायल होने के मामले में तखतपुर नगर पालिका CMO अमरेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए CMO को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रायपुर
दिव्यांग सशक्तिकरण की पहल : सीएम साय ने बांटे सहायक उपकरण और की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, कृत्रिम अंग सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए
क्रिकेट
बंसुला आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ, मनोज इलेवन ने जीता पहला मुकाबला
बसना के ग्राम बंसुला स्थित आईटीआई ग्राउंड में रुद्रा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मानसून प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया से चुनी गई 8 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में मनोज इलेवन ने चैलेंजर क्लब को 5 विकेट से हराया।
रायपुर संभाग
खमतराई स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट चुनाव, छात्रों ने सीखा लोकतंत्र का महत्व
आरंग के खमतराई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बाल कैबिनेट चुनाव का आयोजन किया गया। नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझा। चुनाव के बाद विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया।
राज्य सरकार
गर्भवती महिलाओं और नवजातों की बेहतर देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हाई रिस्क मामलों पर विशेष निगरानी
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, हाई रिस्क मामलों की पहचान, सुरक्षित प्रसव व्यवस्था और स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
महासमुंद
भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे श्रद्धालु, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने की सुख-समृद्धि की कामना
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर शामिल हुईं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
महासमुंद
महासमुंद में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टरों ने दी बेहतर दिनचर्या की जानकारी
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिका शिक्षा के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल की चिरायु टीम ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुंगेली
पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लगाए गए फलदार और छायादार पौधे
मित्रता दिवस पर मुंगेली में ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने अनोखी पहल करते हुए प्रकृति से दोस्ती का संदेश दिया। संस्था ने ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के तहत 40 पौधों का रोपण किया और उन्हें फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया। नीम, कदम, जामुन, कटहल और गुलमोहर जैसे पौधों को लगाकर पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
धर्म
जलाभिषेक और जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा विश्वास
सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 3:30 बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। गरियाबंद के भुतेश्वरनाथ महादेव और राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी आस्था का सैलाब देखने को मिला। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।