"आयोजन" के लिए 1182 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।
शिक्षा
CG Naukri: रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर भर्ती का मौका
CG Naukri: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में 10वीं पास से लेकर MBA, MCA और इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकेंगे। कई बड़ी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विदेश
SCO Meeting: तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा, 2027 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
SCO Meeting: इस्लामाबाद में 28 से 30 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। बैठक में भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। हालांकि, इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के संकेत के बजाय SCO की नियमित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, 6 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
Seva Sankalp Abhiyan: जिले के 1,525 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं, पौधरोपण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
रायपुर
Ganesh Jhanki Raipur: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शराब दुकानें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Raipur: चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र समेत कुछ अन्य इलाकों की शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
राज्य सरकार
Swachh Bharat Mission: स्वच्छता की सच्ची मिसाल बनीं कोरिया की दो दीदियां, गांव में लाई जागरूकता
Swachh Bharat Mission: कोरिया जिले के सोनहत जनपद के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्वच्छता दीदियों पूनम और जयकुंवर ने अपनी मेहनत व समर्पण से गांव की तस्वीर बदल दी है। घर-घर कचरा संग्रहण और जनजागरूकता अभियान के जरिए उन्होंने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की, जिससे गांव अब स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल बन गया है।
सेहत
Blood Pressure: किस हाथ से चेक करें? जानिए बाएं और दाएं हाथ की BP रीडिंग में अंतर का कारण
Blood Pressure: चेक करते समय बाएं या दाएं हाथ में से किसी एक को चुनना जरूरी नहीं है। पहली बार दोनों हाथों से BP मापना बेहतर माना जाता है, क्योंकि दोनों हाथों की रीडिंग में थोड़ा अंतर सामान्य हो सकता है। अगर किसी एक हाथ में लगातार ज्यादा BP आता है, तो आगे की मॉनिटरिंग उसी हाथ से की जा सकती है।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News: रायपुर में उल्लास नवभारत अभियान के तहत परीक्षा संपन्न, 1.70 लाख लोगों ने दिया साक्षरता का इम्तिहान
Chhattisgarh Education News: रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा आयोजित हुई। प्रदेश के 20 हजार से अधिक केंद्रों पर करीब 1.70 लाख शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में 96 वर्षीय बुजुर्ग, पूर्व माओवादी, जेल बंदी और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भी भाग लेकर शिक्षा के प्रति नई उम्मीद दिखाई।
महासमुंद
Mahasamund News: कांग्रेस भवन में मनाई गई अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती, वक्ताओं ने बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत
Mahasamund News: महासमुंद कांग्रेस भवन में अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, बलिदान व विचारों को याद किया।
CG JOB FAIR : 8 हजार 720 पदों पर अवसर, नौकरी के लिए 10वीं से MBA तक कर सकेंगे आवेदन
CG JOB FAIR : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के जरिए हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य सरकार
Mahasamund Education: बरेकेलकला हाईस्कूल की अनोखी पहल, हर बच्चे के नाम पर लगाया गया पेड़
Mahasamund Education: ग्राम बरेकेलकला स्थित शासकीय हाईस्कूल ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसहयोग के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। दूरस्थ क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय ने वर्ष 2016 से 2023-24 तक लगातार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और समुदाय के सहयोग से स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई है।