"घायल" के लिए 891 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार
Jamshedpur Firing Case: बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद अर्टिगा कार से ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ भागने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को मणिपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब साजिश के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है।
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: कैब ड्राइवर पर चाकू से हमला, कार में की जमकर तोड़फोड़
Bhopal Crime News: गांधी नगर मे देर रात कैब ड्राइवर पर हमले की घटना सामने आई है, विवाद के बाद कुछ युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया और उसकी कैब में भी तोड़फोड़ की। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विदेश
PoK Protest: संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के बाहर गूंजी पीओके की आवाज, मानवाधिकार हनन पर पाक सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरे कश्मीरी
PoK Protest: न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर कश्मीरी समुदाय के लोगों ने PoK में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।
बिलासपुर
Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका
Bilaspur Murder Case: सिरगिट्टी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई पर विवाद हो गया। पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।
महासमुंद
husband killed wife: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने जैक रॉड से वार कर पत्नी की हत्या
husband killed wife: छत्तीसगढ़ के बड़े टेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका सुभाषिनी साव का शव घर के रसोईघर में मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति बालकराम साव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Sehore News: पानी के केन से लदा ऑटो नाले किनारे पलटा, जर्जर पुलिया पर उठे सवाल
Sehore News: जमशेदनगर में जर्जर पुलिया के पास पानी के केन और केम्परों से लदा ऑटो अनियंत्रित होकर नाले किनारे पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिया की खराब स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
रायगढ़
Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
Chandrapal Singh Lodhi Accident: गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोल से टकराई भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर
Chandrapal Singh Lodhi Accident: बुलंदशहर के डिबाई से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। लखनऊ से लौटते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में विधायक, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
महासमुंद
Tribal Hoste: 1985 के भवन में रह रहे छात्र, जर्जर छत से खतरे में 29 बच्चों की जान
Tribal Hoste: 1985 में निर्मित खल्लारी के आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरने से 29 बच्चों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। निरीक्षण में जर्जर छत, टूटी खिड़कियां और सीपेज की समस्या सामने आई। मामले में कलेक्टर से तकनीकी जांच और शीघ्र मरम्मत की मांग की गई है।
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप
Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बेमेतरा
Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए दर्दनाक ट्रांसफार्मर हादसे में घायल तीनों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 20 सितंबर को खंडसरा चौकी क्षेत्र के हेमाबंद खार में हुआ था, जहां अचानक ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।