"बैठक" के लिए 816 परिणाम मिले
शेयर बाजार
वेलोरा इम्पैक्ट की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में 141.92 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और मुनाफे में वापसी
वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 141.92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये था। कंपनी घाटे से बाहर निकलकर 7.90 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट में आ गई है। मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और रणनीतिक बदलावों के चलते कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है।
राष्ट्रीय
जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र का बड़ा फैसला : NH-244 पर बनेंगी 2 नई ऑल-वेदर सुरंगें, 9,800 करोड़ होंगे खर्च
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के NH-244 पर लगभग 9,800 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सुरंगों और संपर्क सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर और चेनाब घाटी के लोगों को सालभर सुरक्षित और निर्बाध सड़क संपर्क मिलेगा। इससे पर्यटन, व्यापार, कृषि और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।
महासमुंद
महासमुंद में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, JOIN BJYM अभियान का हुआ शुभारंभ
महासमुंद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान 'JOIN BJYM' अभियान का पोस्टर विमोचित कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
मुंगेली
मुंगेली के नेवासपुर स्कूल में जलभराव पर सियासत तेज, कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली के नेवासपुर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जांच के आदेश देते हुए BEO, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : गरियाबंद के सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, वीडियो बना चर्चा का विषय
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षकों के स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने और ड्रेस कोड का पालन न करने के भी आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है।
रायपुर
PM मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, बस्तर विजन और विकास परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव की ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
दुर्ग
भिलाई में जानलेवा स्टंट : टेस्टिंग से पहले ही सेल्फी प्वाइंट बनी पानी की टंकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
भिलाई के आजाद चौक स्थित 70 फीट ऊंची नई पानी की टंकी पर बच्चे और युवाओं के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। टंकी की टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन यह सेल्फी और रील बनाने का नया स्पॉट बन गई है। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए नगर निगम से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
महासमुंद
महासमुंद को जल्द मिलेगी आधुनिक केंद्रीय लाइब्रेरी, संचालन की प्रक्रिया शुरू
महासमुंद में DMF मद से निर्मित केंद्रीय ग्रंथालय का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्रंथालय के संचालन, दुकानों और कैफेटेरिया की नीलामी तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने दो उप समितियों का गठन किया है। दोनों समितियों को 7 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अगस्त में मुख्यमंत्री के हाथों ग्रंथालय का लोकार्पण कराने की बात कही है, ताकि जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
राजनांदगांव
बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी, 6,947 करोड़ की लागत से बदलेगी चार विधानसभाओं की तस्वीर
राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 6,947 करोड़ रुपये की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया जैसे क्षेत्रों को पहली बार बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
राष्ट्रीय
भोजशाला विवाद : सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद प्रशासन एक्शन में, वैकल्पिक जगह नमाज पर भू-स्वामियों का भारी विरोध
धार के भोजशाला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थल तय किया। हालांकि, जिस जमीन पर नमाज की व्यवस्था की गई, उसे स्थानीय भू-स्वामियों ने अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि बताते हुए विरोध जताया।
कारोबार
टाटा स्टील का बड़ा फैसला: जर्मनी की मार्ट्रेड के साथ 25 साल पुराना जॉइंट वेंचर खत्म, नीलाचल विस्तार को मंजूरी
टाटा स्टील ने जर्मनी की मार्ट्रेड कंपनी के साथ 25 साल पुराने जॉइंट वेंचर को खत्म करने का फैसला लिया है। वहीं, कंपनी ने नीलाचल इस्पात निगम की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 33,873 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। पहली तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
राष्ट्रीय
भोजशाला विवाद : गीली जमीन और निजी जमीन के दावे के बीच अटकी जुमा नमाज, 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद होगा अंतिम फैसला
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में नमाज को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में तय स्थान पर नमाज कराने पर सहमति बनी, लेकिन अंतिम फैसला सुबह 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद लिया जाएगा। बारिश के कारण जमीन गीली होने और स्थानीय लोगों के विरोध से मामला पेचीदा हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।