"विवाद" के लिए 1332 परिणाम मिले
रायपुर
Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल
Crime News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में हुई, जहां रूपांशों यादव पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी है। वहीं, दूसरी घटना सड्डू सेक्टर-8 में हुई, जहां बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर हमला करने का आरोप है। इस घटना में एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हुए। सड्डू मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कुशालपुर की घटना में हमले के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
रायपुर
Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट
Illegal Plotting in Kendul: रायपुर के पास ग्राम केंदुल में शासकीय नहर की जमीन को मुरुम और मलबे से पाटकर रास्ता बनाने तथा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने इससे सिंचाई और जल निकासी प्रभावित होने की आशंका जताई है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने संबंधित खसरों को ब्लॉक करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने
Crime News: खैरागढ़ और छुईखदान की सरकारी शराब दुकानों से जुड़े मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात।
रायपुर
Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Raipur Fire News: रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में रविवार को एक होम डेकोरेशन शॉप में भीषण आग लग गई। घटना में चौथे माले पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।
राष्ट्रीय
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
Dowry Case: जस्सिया रोड स्थित ग्रीन एन्क्लेव में थार और बाइक की मांग को लेकर पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और लातों से पीटा।
ओटीटी
Gajab Raat Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग भी नहीं बचा पाई फिल्म को, जानिए कमियां
Gajab Raat Review: नेटफ्लिक्स की फिल्म गजब रात में मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है, लेकिन कमजोर कहानी और बेअसर प्लॉट ट्विस्ट फिल्म का मजा कम कर देते हैं।
रायपुर
Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Raipur News: मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार शाम हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पलाश तिवारी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Crime News: स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रदीप मरावी पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
अन्य
AISA President Neha Bora: पीस बॉन्ड भरने से किया इनकार, अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी
AISA President Neha Bora: दिल्ली में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा और पुलिस प्रशासन के बीच पीस बॉन्ड को लेकर विवाद गहरा गया है। दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नेहा ने पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। 16 अक्टूबर को छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उन्हें 10 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने और एक जमानतदार पेश करने का नोटिस दिया था। हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट की कार्रवाई को उचित आधारों पर आधारित माना। वहीं, नेहा बोरा अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रही हैं।
कांग्रेस
Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल
Chhattisgarh Smart Meter: छत्तीसगढ़ में करीब 4,000 उच्च दाब (HT) औद्योगिक उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिना ओपन टेंडर के यह काम टाटा पावर को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने पावर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और प्रस्तावित प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने मौजूदा AMR सिस्टम का हवाला देते हुए हितों के टकराव की आशंका जताई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं माने जाने पर ऊर्जा मंत्री, राज्यपाल और हाई कोर्ट का रुख किया जाएगा।
अन्य
Neha Bora: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज, 10 हजार का पीस बॉन्ड भरने का आदेश
Neha Bora: दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें ₹10,000 का पीस बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया। यह मामला 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस हिरासत और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी नोटिस से जुड़ा है। कोर्ट ने प्रशासन को मामले से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
बिलासपुर संभाग
Ratanpur News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष को घर के बाहर दी जान से मारने की धमकी
Ratanpur News: बिलासपुर जिले के रतनपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद सामने आया है। नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला ने चार लोगों पर घर के बाहर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।