"ED" के लिए 4783 परिणाम मिले
धमतरी
Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रात में अपनी खाट पर सो रहे एक बुजुर्ग अचानक आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
राज्य सरकार
Sukanya Samriddhi Yojana: सुषमा राजवाड़े महतारी वंदन से संवार रहीं बेटी का भविष्य
Sukanya Samriddhi Yojana: महतारी वंदन योजना कोरिया जिले की सुषमा राजवाड़े के लिए अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने का जरिया बन गई है। ओड़गी गांव की निवासी सुषमा हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की सहायता राशि को बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह आर्थिक मदद परिवार की जरूरतें पूरी करने और बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने में सहायक साबित हो रही है।
ग्लैमर
Navratri Special: गरबा नाइट के लिए चनिया चोली के साथ ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी इयररिंग्स
Navratri Special: नवरात्रि 2026 में गरबा नाइट के दौरान अपने लुक को खास बनाने के लिए चनिया चोली के साथ सही इयररिंग्स चुनना जरूरी है। ऑक्सीडाइज्ड झुमकों से लेकर स्टाइलिश ईयर कफ्स, चांदबालियों और मिरर-वर्क इयररिंग्स तक, ये डिजाइन आपके ट्रेडिशनल आउटफिट को आकर्षक बना सकते हैं।
राज्य सरकार
PM Janman Yojana: बैगा हितग्राहियों के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
PM Janman Yojana: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अधूरे कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैगा हितग्राहियों के आधार और आयुष्मान कार्ड 15 नवंबर 2026 तक बनाने के साथ आवास, सड़क, पेयजल और छात्रावास निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
शिक्षा
CG High Court News: शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों पर होनी थी भर्ती
CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण विवाद में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई है। भर्ती के तहत 2,292 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर और शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर को निर्धारित थी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़ में बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, एक ही परिसर में मिलेंगी शासकीय सेवाएं
Seva Sankalp Abhiyan: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के पूर्ण होने पर विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा
विदेश
Nobel Peace Prize: नावी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, डोनाल्ड ट्रंप फिर खाली हाथ
Nobel Peace Prize: दक्षिण अफ्रीका की प्रख्यात मानवाधिकार विशेषज्ञ नावी पिल्लई को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। पिल्लई संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त रह चुकी हैं और रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार भी नोबेल शांति पुरस्कार हासिल नहीं कर सके।
लाइफ स्टाइल
Navratri Bhog Recipe: माता रानी को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 फलाहारी प्रसाद, जानें बनाने का आसान तरीका
Navratri Bhog Recipe: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ भोग का भी विशेष महत्व है। इस दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के पकवान और मिठाइयां चढ़ाते हैं। आप भी घर पर साबूदाना खीर, मखाना खीर, नारियल बर्फी, पेड़ा, राजगिरा हलवा और सूजी का हलवा आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सेहत
Prescription Drugs: दवाओं के विज्ञापन पर केंद्र सरकार सख्त, नए नियम लागू करने की तैयारी
Prescription Drugs: केंद्र सरकार डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं के विज्ञापन से जुड़े नियमों को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन का मसौदा जारी किया है। प्रस्ताव के तहत शेड्यूल H, H1 और X में शामिल दवाओं के विज्ञापन संबंधी प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया जाएगा।
अन्य
UP Election 2027: दलित वोट बैंक पर सपा-बसपा की नजर, कांशीराम की विरासत पर सियासी घमासान
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोट बैंक को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बसपा के कार्यक्रम और अंबेडकर नगर में सपा की गतिविधियों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मायावती अपने पारंपरिक जनाधार को मजबूत करने में जुटी हैं, जबकि अखिलेश यादव PDA के जरिए नए सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांग बच्ची का तत्काल आधार पंजीयन, परिवार को मिली राहत
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले के ग्राम तरांदुल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दिव्यांग बच्ची यमुना कावड़े का तत्काल आधार पंजीयन कराया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर से बच्ची के परिवार को राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
धर्म
Shani Dosh Relief: हनुमान जी को मंगलवार और शनिवार क्यों हैं प्रिय, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Shani Dosh Relief: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मंगलवार को बजरंगबली की आराधना साहस, शक्ति और आत्मविश्वास से जुड़ी है, जबकि शनिवार को शनि के प्रतिकूल प्रभावों से राहत पाने के लिए उनकी पूजा की जाती है। जानिए दोनों दिनों की मान्यताएं और पूजा के नियम।