"बस्तर" के लिए 488 परिणाम मिले
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
अयस्क घोटाला : 57 की रैक में 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों की चोरी का खुलासा
बस्तर के दंतेवाड़ा जिले स्थित बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क परिवहन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ कि 57 वैगनों की स्वीकृत मालगाड़ी में फर्जी तरीके से 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों रुपए का लौह अयस्क अवैध रूप से रवाना किया गया।
रायपुर
प्रशासनिक फेरबदल : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला आदेश जारी, योजनाओं पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला किया है। यह कदम बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में चल रही जनजातीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
कांकेर जिले के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹2 लाख की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश कलखांबकर (41), जो कर्नाटक के बेलगाम का निवासी है, पीड़िता के निजी फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर पखांजूर के एक होटल से उसे दबिश देकर पकड़ा और मोबाइल जब्त किया।
जगदलपुर (बस्तर)
नई शुरुआत : शासकीय संगीत महाविद्यालय में 4 वर्षीय BPA कोर्स शुरू
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शासकीय संगीत महाविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां 4 वर्षीय बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इसमें किसी भी आयु सीमा के बिना 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकार
गौरव : पीएम मोदी की योजनाओं से छत्तीसगढ़ ने हासिल की विकास की नई ऊंचाई
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अवधि जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए “स्वर्णकाल” रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
जेल में हड़कंप : 10 दिन में तीसरी मौत, कैदी की अस्पताल में गई जान
जगदलपुर केंद्रीय जेल में रेप केस के आरोपी 60 वर्षीय कैदी सुदु कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना जेल में पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत है, जिससे जेल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
राज्य सरकार
बदलते रंग : क्रिकेट टूर्नामेंट में उप मुख्यमंत्री ने खुद खेलकर दिखाई अपनी सहजता
सुकमा जिले के मुनगा गांव में क्रिकेट खेल रहे युवाओं के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अचानक पहुंच गए। उन्होंने मैदान में बल्ला थामा और कुछ गेंदों पर शॉट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट देने का वादा किया और खेल मैदान की कमी दूर करने के निर्देश दिए। बस्तर प्रवास के दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
राज्य सरकार
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण कर दिया गति और गुणवत्ता का निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुकमा में अपने बस्तर प्रवास के दौरान मिशन अमृत 2.0 के तहत पेयजल परियोजनाओं और कुम्हाररास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, शबरी नदी पर इंटेक-वेल, पाइपलाइन और पानी टंकियों के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और जनवरी 2027 से जल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
विकास सौगात : 7 करोड़ से अधिक के लोकार्पण और भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किरंदुल में 7 करोड़ 19 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने जिला खनिज न्यास निधि से विकसित ऑक्सीजोन पार्क का उद्घाटन किया और नगर पालिका को स्वच्छता तथा आधारभूत सुविधाओं के लिए मशीनरी और वाहन सौंपे।
धमतरी
कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।
रायपुर
मौसम का यू-टर्न : कहीं आंधी-बारिश का येलो अलर्ट तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें आपके जिले में कब पहुंचेगा मानसून
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 से 15 जून के बीच मानसून के बस्तर मार्ग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।