ताज़ा खबरें
10477 समाचार
महासमुंद
पिथौरा में दिव्यांगजन को मिला सहारा, संतुराम ध्रुव को प्रदान की गई ट्रायसाइकिल
पिथौरा जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम गड़बेड़ा निवासी दिव्यांग संतुराम ध्रुव को ट्रायसाइकिल सहायक उपकरण प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की योजनाओं को महत्वपूर्ण बताया।
महासमुंद
महासमुंद में सितली नाला को संवारने की पहल, श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान
महासमुंद के सितली नाला को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत श्रमदान शुरू किया गया है। अभियान में नियमित सफाई, पौधरोपण और जनभागीदारी के जरिए क्षेत्र को प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।
राज्य सरकार
सिरपुर विकास योजना : 2041 को लेकर सांसद की अध्यक्षता में हुई प्रारंभिक बैठक, 34 गांवों के विकास पर मंथन
सिरपुर विकास योजना प्रारूप 2041 को लेकर सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। योजना में सिरपुर सहित 34 गांव और आरक्षित वन क्षेत्र शामिल हैं। बैठक में पर्यटन, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े सुझावों पर चर्चा की गई।
महासमुंद
भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भंवरपुर और पिथौरा थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महासमुंद
भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के घेराव के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
रायपुर में भगवान शिव और सनातन परंपरा से जुड़ी सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।
जांजगीर-चांपा
दर्दनाक हादसा: बाइक सवारों को रौंदकर फरार हुआ अज्ञात वाहन
अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गरियाबंद
मंजूरी के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, गरियाबंद में विकास कार्यों पर उठे सवाल
आदिवासी अंचलों में विकास योजनाओं के बावजूद जमीनी समस्याएं बनी हुई हैं। मैनपुर क्षेत्र में झोपड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है, जबकि कई केंद्र अब भी जुगाड़ व्यवस्था पर निर्भर हैं। वहीं सड़क बनने के बाद भी पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्ग संभाग
खौफ: बाघ के हमले में बैल की मौत, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना
निडेली गांव में बाघ की लगातार मौजूदगी से दहशत बढ़ गई है। बाघ के हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि गश्त कर रहे वनकर्मियों का भी उससे करीबी सामना हुआ। वन विभाग ने निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
बिलासपुर
रतनपुर हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
नारा में बच्चों की सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आरंग के ग्राम नारा में बाल सुरक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं माताओं को स्तनपान, पोषण और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
महासमुंद
पिथौरा वन क्षेत्र में अवैध करील संग्रहण, एक आरोपी पर वन अपराध दर्ज
महासमुंद। वन विभाग ने पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से करील तोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा की गई।
धर्म
शुभ कार्यों के लिए खास दिन, जानें आज की तिथि और मुहूर्त
सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। पंचांग के अनुसार आज वृद्धि योग और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। जानिए आज की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति की पूरी जानकारी।