ताज़ा खबरें
10488 समाचार
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन से उद्योगों तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने AI मिशन, BEML संयंत्र, डिजिटल निर्माण प्रणाली, ग्रामीण सड़क विकास, ADB अनुदान, S-SNA मॉडल और CSPGCL बॉन्ड जैसे कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। इन निर्णयों से तकनीक, उद्योग, रोजगार, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़ विश्वविद्यालय में बढ़ा विदेशी छात्रों का रुझान, 23 देशों से पहुंचे 253 आवेदन
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 23 देशों से 253 आवेदन मिले हैं, जिनमें बांग्लादेश से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकसंगीत, कत्थक, भरतनाट्यम, थियेटर और ललित कला जैसी विधाओं की पढ़ाई के लिए विदेशी छात्र खैरागढ़ को पसंद कर रहे हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में भालू के हमले से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद भालू गांव के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेजने का प्रयास जारी है।
महासमुंद
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड जीतकर चमकाया जिले का नाम
बसना के युवा पावरलिफ्टर राहुल उर्फ जयनारायण अग्रवाल ने धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 455 किलो वजन उठाकर स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में गोल्ड हासिल किया।
दुर्ग
ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल
दुर्ग में शराब पीकर सवारियों से भरी बस चलाने वाले चालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुनानक ट्रेवल्स के ड्राइवर जितेंद्र देवांगन को नशे की हालत में पकड़ा गया था। कोर्ट ने मामले में दोषी मानते हुए उसे 3 दिन के साधारण कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में दुर्ग जिले में यह पहला मामला है, जिसमें चालक को जेल भेजा गया है।
रायपुर
अगरबत्ती मशीन से कमाई का सपना टूटा, भारत ग्रुप पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
इंडिगो एयरलाइन ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका मिलेगा। 4 से 6 अगस्त 2026 के बीच इंडिगो की वेबसाइट, ऐप या 6Eskai के जरिए टिकट बुक करने वाले यात्री इस ऑफर में शामिल हो सकेंगे। चयनित यात्रियों को टिकट किराए का रिफंड दिया जाएगा।
रायपुर
मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव
खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली युवती की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रेमी करण तांडी ने रिश्तों में विवाद और बेवफाई के शक के चलते उसकी हत्या की और शव तालाब में फेंक दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम, बेसहारा पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
छत्तीसगढ़ सरकार ने घुमंतू और निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए गौधाम योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेशभर में 1460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। अब तक 42 गौधामों में करीब 5 हजार 109 बेसहारा पशुओं को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 151 गौधामों को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। योजना से गौ-संरक्षण के साथ ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रायपुर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला
लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 निजी कंपनियां 137 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, आईटीआई और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं बलौदाबाजार में भी 194 पदों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर पहुंचना होगा।
राष्ट्रीय
एक्सप्रेस से अगवा 18 माह की बच्ची 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एक्सप्रेस में सफर के दौरान अगवा हुई 18 माह की बच्ची को जीआरपी ग्वालियर ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर के गांधीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने संतान नहीं होने की वजह से बच्ची को अगवा करने की बात कही।
कारोबार
इंडिगो का बड़ा ऑफर, 20 हजार लोगों को मिल सकता है मुफ्त फ्लाइट टिकट
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी अपने “हैप्पी इंडिगो डे” कैंपेन के तहत 20,000 ग्राहकों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका दे रही है। इस ऑफर में चुने गए यात्रियों को उनके टिकट का किराया वापस किया जाएगा। इंडिगो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।
राष्ट्रीय
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। जांच में दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन और संवेदनशील ठिकानों की रेकी से जुड़े इनपुट भी सामने आए हैं।