"आग" के लिए 4929 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Culture: भारत मंडपम में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 20 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह आयोजित होगा। शाम 5 बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कलाकार पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे
रायपुर
Crime News: नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म, राज छिपाने के लिए नाली में फेंका, 6 के खिलाफ मामला दर्ज
Crime News: गोबरा नवापारा में 31 अक्टूबर को आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नवजात के जीवित जन्म लेने और बाद में मृत्यु होने की पुष्टि हुई।
अन्य
Azam Khan: डासना जेल से बाहर आते ही गरजे, बोले- अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा, अखिलेश यादव ने जताई खुशी
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान डासना जेल से रिहा होने के बाद अपने गृहनगर रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा और ED, CBI जैसी जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आजम खान ने खुद पर लगे आरोपों और अपनी राजनीतिक छवि को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि सैलाब आएगा। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर की। आजम खान की वापसी से उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।
भाजपा
CM Mohan Yadav: चलती कार में गुनगुनाते दिखे CM मोहन यादव, सोशल मीडिया पर छाई बड़ी दूर से आए हैं…की रील
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अनोखा और दिलचस्प अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 18 नवंबर को मंदसौर दौरे के दौरान उन्होंने चलती कार में फिल्म समझौता का मशहूर गीत बड़ी दूर से आए हैं गुनगुनाया। मुख्यमंत्री ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स उनके सिंगिंग टैलेंट और सहज अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गांधीसागर कैबिनेट बैठक, ग्रीनको पावर प्लांट के निरीक्षण और 11,474 करोड़ रुपये की गांधीसागर पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का भी जिक्र किया।
रायगढ़
Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील
Food Safety Inspection: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान के तहत तीन ढाबों और फास्ट फूड सेंटर पर कार्रवाई की है। निरीक्षण में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर NH-49 ढाबा और चंपारण फास्ट फूड को तीन-तीन दिन, जबकि आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट को पांच दिन के लिए सील कर दिया गया। आमंत्रण ढाबा से एक्सपायरी आटा और कोल्ड ड्रिंक की 10 बोतलें भी जब्त कर नष्ट कराई गईं। तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विदेश
Political Crisis: बांग्लादेश में हिंसा भड़की, 28 जिलों में बवाल, ढाका में 565 गिरफ्तारियां
Political Crisis: अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच बांग्लादेश के कई जिलों में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की खबरें सामने आई हैं। ढाका समेत 28 जिलों में तनाव के बीच पुलिस ने राजधानी में करीब 565 लोगों को गिरफ्तार किया है। शेख हसीना की संभावित स्वदेश वापसी और राजनीतिक टकराव को हिंसा की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था
Gold Rate Today: सराफा बाजार में फिर नरमी, सोना-चांदी के नए भाव जारी
Gold Rate Today: गुरुवार, 19 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,33,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,84,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में दोनों धातुओं में हल्की तेजी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर बना हुआ है।
शिक्षा
CGBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर
CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी पेपर सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक होंगे। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। पूरा टाइमटेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
महासमुंद
Ganja Seized: सिंघोड़ा और कोमाखान में 143 किलो से अधिक गांजा जब्त, चार आरोपी पकड़े गए
Ganja Seized: महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 143.530 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा में आयशर वाहन से 77.620 किलो और कोमाखान में सेंट्रो कार से 65.910 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों मामलों में चार लोग पकड़े गए, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने वाहनों और मोबाइल सहित कुल 83.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: दीपावली मिलन समारोह में जुटीं प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, सामाजिक समरसता की दिखी झलक
Vishnu Deo Sai: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, समाज प्रमुखों, लोकतंत्र सेनानियों और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बिलासपुर
CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल
CG News: बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी में खेत में लगाई गई झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय मनिका बंजारे की मौत हो गई।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: बस्तर की पारंपरिक काष्ठ कला को नई पहचान दे रहे पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री साय ने की सराहना
CM Vishnu Deo Sai: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी से मुलाकात कर उनके कला क्षेत्र में योगदान की सराहना की।