Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
"परीक्षा" के लिए 507 परिणाम मिले
विद्यार्थियों ने देखा मैच : मुख्यमंत्री साय की पहल से मिला सम्मान और प्रेरणा
विद्यार्थियों ने देखा मैच : मुख्यमंत्री साय की पहल से मिला सम्मान और प्रेरणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 18 मेधावी विद्यार्थियों को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का लाइव आनंद लिया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
कार्यों की शुरुआत : सुशासन और विकास को मिली नई गति
कार्यों की शुरुआत : सुशासन और विकास को मिली नई गति
मुंगेली जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 284 कार्यों का लोकार्पण और 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
प्रेरणादायी आयोजन : मदर्स डे पर पृथ्वीम फाउंडेशन ने मातृशक्तियों का किया सम्मान, कुमुदिनी शर्मा व टेमिन हिरवानी को मिला विशेष सम्मान
प्रेरणादायी आयोजन : मदर्स डे पर पृथ्वीम फाउंडेशन ने मातृशक्तियों का किया सम्मान, कुमुदिनी शर्मा व टेमिन हिरवानी को मिला विशेष सम्मान
नवापारा नगर में मदर्स डे के अवसर पर पृथ्वीम फाउंडेशन ने कुमुदिनी शर्मा और टेमिन हिरवानी जैसी मातृशक्तियों का सम्मान किया। दोनों माताओं को उनके संघर्ष, त्याग और बच्चों के सफल भविष्य निर्माण में योगदान के लिए शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कुमुदिनी शर्मा के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं, जबकि टेमिन हिरवानी ने कठिन परिस्थितियों में अपने पुत्र को उच्च शिक्षा दिलाकर सफल बनाया।
कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर 11 May 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE :  कल जारी होगा रिजल्ट! DigiLocker पर Coming Soon से बढ़ी छात्रों की बेचैनी
शिक्षा
CBSE 12th Result 2026 LIVE :  कल जारी होगा रिजल्ट! DigiLocker पर Coming Soon से बढ़ी छात्रों की बेचैनी
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता चरम पर है। DigiLocker पर Coming Soon संदेश दिखाई देने के बाद माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर चेक कर सकेंगे। इस बार कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया गया है, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज मानी जा रही है।
कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर 10 May 2026
ट्रेलर रिलीज : कर्तव्य का दमदार आगाज, इंस्पेक्टर किरदार में छाए सैफ अली खान
मनोरंजन
ट्रेलर रिलीज : कर्तव्य का दमदार आगाज, इंस्पेक्टर किरदार में छाए सैफ अली खान
फिल्म कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इसमें सैफ अली खान एक ईमानदार और सख्त पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो धर्म, कर्तव्य और सिस्टम के बीच उलझे हुए हैं। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और नैतिक द्वंद्व का प्रभावशाली मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक विचारोत्तेजक सामाजिक कहानी बनाता है।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
मंडी उप निरीक्षक भर्ती : मॉडल आंसर जारी, 12 मई तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
शिक्षा
मंडी उप निरीक्षक भर्ती : मॉडल आंसर जारी, 12 मई तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के मॉडल आंसर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 12 मई दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है और प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगी।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
CGPSC 2026 :  PWD और GAD में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से शुरू
शिक्षा
CGPSC 2026 :  PWD और GAD में 46 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी। परीक्षा 16 अगस्त 2026 को संभावित है। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
अग्निवीर भर्ती की तैयारी : विशेषज्ञ शिक्षकों से मिल रहा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन
कबीरधाम
अग्निवीर भर्ती की तैयारी : विशेषज्ञ शिक्षकों से मिल रहा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन
कबीरधाम जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके तहत निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को घर बैठे तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से शुरू किया गया है और अब तक 339 युवाओं ने इसमें पंजीकरण कराया है।जून में होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न, विषयवार तैयारी और समय प्रबंधन की तकनीक सिखा रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
बरोण्डा स्कूल का शानदार रिजल्ट : 12वीं में 88.89% और 10वीं में 76.92% परिणाम, पायल और साधना बनीं टॉपर
शिक्षा
बरोण्डा स्कूल का शानदार रिजल्ट : 12वीं में 88.89% और 10वीं में 76.92% परिणाम, पायल और साधना बनीं टॉपर
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
शिक्षा विभाग में कार्रवाई  : 8 प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि रोकी, बोर्ड परिणामों में गिरावट पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग में कार्रवाई  : 8 प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि रोकी, बोर्ड परिणामों में गिरावट पर बड़ी कार्रवाई
बालोद जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों में भारी गिरावट के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 14 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। 10वीं और 12वीं के परिणामों में 30 से 47 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग भी प्रभावित हुई है। 10वीं में 65.94% परिणाम रहा और 2,520 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। प्रशासन ने स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं, साथ ही आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
भीतरखाने
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
हर सूबे की अपनी एक आवाज होती है…कुछ खबरें मंच से बोली जाती हैं, कुछ प्रेस नोट में लिखी जाती हैं और कुछ गलियारों, बंद कमरों, चाय टेबलों और फुसफुसाहटों में जन्म लेती हैं। भीतरखाने का कलमकार उन्हीं अनकही हलचलों का साप्ताहिक आईना है। यहाँ सत्ता की सुगबुगाहट है, बाबुओं के गलियारों की आहट है, समाज की चुप्पियों के पीछे छिपे संकेत हैं और उन चर्चाओं की भनक भी, जो खुलकर कभी सामने नहीं आतीं। यह कॉलम आरोप नहीं लगाता, इशारों में उन तस्वीरों को उकेरता है, जिन्हें लोग समझते तो हैं… मगर कहते नहीं। व्यंग्य, संकेत और भीतर की खबरों के इस सफर में हर सप्ताह मिलेगा सिस्टम का एक नया चेहरा। क्योंकि…जो सामने दिखता है, कहानी अक्सर उसके पीछे शुरू होती है। - कलमकार
कलमकार 10 May 2026
Tamil Nadu Live :  विजय की TVK बहुमत के करीब, फ्लोर टेस्ट से तय होगा सीएम का भविष्य
चुनाव
Tamil Nadu Live :  विजय की TVK बहुमत के करीब, फ्लोर टेस्ट से तय होगा सीएम का भविष्य
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के लिए उसे अभी सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके के समर्थन के दावों के बावजूद राज्यपाल ने अभी सरकार गठन की मंजूरी नहीं दी है। अब टीवीके फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी में जुटी है। दूसरी ओर डीएमके और एआईएडीएमके के संभावित राजनीतिक समीकरणों ने सत्ता संघर्ष को और रोमांचक बना दिया है। अगले 48 घंटे तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।
डॉ. नीरज गजेंद्र 09 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें