"शिक्षक" के लिए 585 परिणाम मिले
महासमुंद
विद्यार्थियों का स्वागत : कुम्हारपारा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया विद्यार्थियों का स्वागत
महासमुंद के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुम्हारपारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।
शिक्षा
नीट पेपर लीक पर बयान : बोले-कोचिंग और शिक्षा माफियाओं को घुटने पर लाएंगे, अगले साल कंप्यूटर पर होगी परीक्षा
देश में नीट परीक्षा (NEET Exam) को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष और शिक्षा माफियाओं पर तीखा हमला बोला है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने विरोध कर रहे संगठनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र में पूरी तरह खारिज हो चुके हैं, वे अब भेष बदलकर हमारे पूरे सिस्टम के पीछे पड़े हैं।
रायपुर संभाग
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : डॉ. डहरिया बोले- सरकार जनहित के बजाय बढ़ा रही बोझ
छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्कूल फीस वृद्धि और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए फीस बढ़ोतरी को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। साथ ही सरकार से फीस वृद्धि पर पुनर्विचार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
तकनीक
टेलीग्राम से हटा बैन : भारत में फिर शुरू हुई सर्विस, नीट परीक्षा के चलते ऐप स्टोर से भी हो गया था गायब
नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के दौरान कुछ टेलीग्राम चैनल और ग्रुप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आए थे। सरकार के आईटी मंत्रालय यानी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को जानकारी मिली थी कि टेलीग्राम पर परीक्षा से जुड़े नकली सवालिया पेपर और भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इसी धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने एहतियात के तौर पर टेलीग्राम ऐप, उसके वेब लिंक और कंप्यूटर पर चलने वाले वेब वर्जन को भी 22 जून तक के लिए ब्लॉक कर दिया था। राहत की बात यह है कि 21 जून को हुई नीट की दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी गड़बड़ी की खबर नहीं आई।
राज्य सरकार
प्रवेशोत्सव : बेलसोडा स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोडा में शाला प्रवेशोत्सव के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय
बजट में बड़ा ऐलान : बंगाल में 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान किए। सरकार जल्द ही 1 लाख से ज्यादा खाली सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
तकनीक
स्कूलों में AI के बढ़ते प्रभाव पर नॉर्वे का एक्शन
नॉर्वे सरकार ने सितंबर 2026 से पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों में जेनरेटिव AI टूल्स के उपयोग पर रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि कम उम्र के बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित जैसी बुनियादी क्षमताएं AI की मदद के बिना विकसित करनी चाहिए।
राज्य सरकार
योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक
महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शिक्षा
पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिवपुरी गांव में स्कूल भवन का निर्माण वर्षों से अधूरा होने के कारण बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। एक कमरे वाले स्कूल में बिजली और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, वहीं शिक्षक भी खुले में पढ़ाने को मजबूर हैं। भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है।
शिक्षा
पैदल सत्याग्रह : स्कूल की बदहाली के खिलाफ 10 किमी दूर कलेक्टरेट पहुंचे छात्र।
प्रशासन का एक्शन मामले को बढ़ता देख आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला ने छात्रों से मुलाकात की और सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रायपुर संभाग
वारदात : सासाहोली स्कूल में मामूली बात पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या
पुलिस की वर्तमान कार्रवाई (ताजा अपडेट) घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। चाकू लगने से घायल आरोपी छात्र को पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।
शिक्षा
बच्चों का संघर्ष : कचरा शेड में चल रही पाठशाला, जर्जर स्कूल भवन ने बढ़ाई बच्चों की मुश्किलें
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के बोगानघोड़िया गांव में जर्जर स्कूल भवन के कारण प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी के बच्चे कचरा पृथकीकरण शेड में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों और शिक्षकों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नए भवन का निर्माण नहीं हो सका है। नए शिक्षा सत्र में भी मासूम बच्चे असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।