ताज़ा खबरें
10504 समाचार
विदेश
ट्रम्प के गाजा समझौते के दावे के बीच बढ़ा दबाव, नेतन्याहू के सामने अमेरिका और घरेलू राजनीति की दोहरी चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गाजा समझौते के दावे के बाद इजराइल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर एक ओर अमेरिका की अपेक्षाओं को पूरा करने और दूसरी ओर अपने दक्षिणपंथी सहयोगियों व चुनावी समीकरणों को संतुलित रखने का दबाव है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में इजराइल की गाजा से पूरी सैन्य वापसी की संभावना बेहद कम है।
राज्य सरकार
वन विभाग की बड़ी सफलता : गरियाबंद के केरावाहारा में तेंदुआ पकड़ा गया, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगा अगला फैसला
गरियाबंद के केरावाहारा गांव में लगातार नजर आ रहे तेंदुए को वन विभाग ने केज ट्रैप के जरिए सुरक्षित पकड़ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने या अन्य आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
दुर्ग
खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई
दुर्ग पुलिस ने भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 ग्राम हेरोइन, छह मोबाइल फोन और नशा सेवन से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, सप्लायर और ग्राहकों की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
परीक्षा विवाद : भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा बहाल करने की मांग, JPSC के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह
JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच, पारदर्शिता और सुधार की मांग कर रहे हैं। आयोग ने मुख्य परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी है।
राज्य सरकार
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे।
गरियाबंद
उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में उदंती नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी युवक की तलाश ग्रामीणों और पुलिस टीम ने की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
राष्ट्रीय
अनोखा कारनामा : भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, वंदे भारत बनी जीवनरक्षक मिशन की साथी
भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए सूरत से अहमदाबाद तक लगभग 230 किलोमीटर की दूरी पर जीवित हृदय (Live Heart) का सफल और समयबद्ध परिवहन किया। रेलवे, RPF, गुजरात पुलिस और मेडिकल टीमों के समन्वय से बनाए गए रेल ग्रीन कॉरिडोर की मदद से हृदय सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्रत्यारोपण किया जाना है।
मुंगेली
मुंगेली के नेवासपुर स्कूल में जलभराव पर सियासत तेज, कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली के नेवासपुर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जांच के आदेश देते हुए BEO, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कारोबार
15 साल की शिक्षिका ने बेटे संग खड़ा किया 75 करोड़ का ब्रांड, ठेकुआ से लिखी सफलता की नई कहानी
बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे समीर के साथ मिलकर पारंपरिक ठेकुआ को हेल्दी स्नैक ब्रांड MomsMade के रूप में स्थापित किया। आज कंपनी की वैल्यूएशन 75 करोड़ रुपये है, सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 50 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
महासमुंद
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, 2 अक्टूबर को सीएम हाउस घेराव की तैयारी
स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें जुटाएंगे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी है।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : गरियाबंद के सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, वीडियो बना चर्चा का विषय
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षकों के स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने और ड्रेस कोड का पालन न करने के भी आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है।