"पुलिस बल" के लिए 282 परिणाम मिले
महासमुंद
Crime News: 42 किलो गांजा के साथ गुजरात-ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार
Crime News: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे-353 पर कार्रवाई करते हुए 42.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में गुजरात और ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे और दो मोबाइल फोन सहित कुल 21 लाख 45 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
राष्ट्रीय
TI Dilip Puri: अवैध शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
TI Dilip Puri: देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
रायपुर
Chhattisgarh Rajyotsav: नवा रायपुर में आज गरजेंगे वायुसेना के सूर्य किरण और सारंग, ट्रैफिक और पार्किंग के कड़े इंतजाम
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम अपने रोमांचक करतब दिखाएंगी। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए रायपुर पुलिस ने रूट डायवर्जन, पार्किंग, 20 विशेष बसों और 55 ई-रिक्शा की व्यवस्था की है।
भाजपा
INDIA Alliance Rally: महारैली पर BJP का हमला, 1984 दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले बीजेपी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने रैली को 'ठगों का मेला' बताते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया। वहीं, भारी भीड़ की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
राष्ट्रीय
INDIA Alliance Rally: महारैली को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
INDIA Alliance Rally: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस के 4,000 से अधिक जवान और CAPF की 270 कंपनियां तैनात की गई हैं। पूरे इलाके में 200 से 250 CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर से जांच और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
रायपुर
Raipur Police Checking Drive: राज्योत्सव से पहले, शहर के 36 से ज्यादा ठिकानों पर सघन नाकेबंदी, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग
Raipur Police Checking Drive: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार शाम चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शहर के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
राष्ट्रीय
Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार
Mhow Ganja Farming: मध्य प्रदेश के महू में बड़गोंदा पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। ग्राम नाहरखोह के पहाड़ी इलाके में अरहर की फसल के बीच उगाए जा रहे 210 गांजे के पौधे जब्त किए गए। इनका कुल वजन 67 किलो 400 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने खेत मालिक मदन गिरवाल को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: अंबिकापुर को बड़ी सौगात, बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही सीतापुर में 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया गया।
राष्ट्रीय
Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गूंगर और खोंकर गांवों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो सगी बहनों और उनके चार बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छोटी बहन अंजलि रावत के पति की एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। वहीं, दूसरी घटना में उसकी बड़ी बहन सीता रावत और तीन बच्चों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Vijay Sharma: नशा तस्करों पर सख्ती, अवैध संपत्तियों की होगी कुर्की
Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करी के नेटवर्क की पहचान, अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की कुर्की, वाहनों के राजसातीकरण और जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: बस्तर में पुनर्वास की पहल तेज, आत्मसमर्पित माओवादियों को हुनर सिखाकर रोजगार देने की तैयारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में आत्मसमर्पित माओवादियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की पहल कर रही है। बीजापुर, बस्तर समेत विभिन्न जिलों में प्रशिक्षित युवाओं को गारमेंट फैक्ट्री, पुलिस बल, सुरक्षा गार्ड, कृषि और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में अवसर मिल रहे हैं।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।