"युवक" के लिए 1176 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल
Bhopal News: भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही महिला पत्रकार सपना सड़क पर गिर गईं। पीछे से आए डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
कोरबा
Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल
Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तानाखार गांव के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप
Crime News: शहडोल के बरंगवां गांव में जमीन विवाद के चलते देवर पर अपनी भाभी की चोरी-छिपे तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
रायपुर संभाग
Arang News: जन्मदिन पर आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच पहुंचीं ऋतु परिहार, नेवता भोज कर बांटी खुशियां
Arang News: बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु परिहार ने अपने जन्मदिन पर आरंग के श्याम नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को नेवता भोज कराया।
रायपुर
Crime News: बॉम्बे मार्केट के पास हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जोरापारा में चाकू लहराकर आतंक फैलाने वाला बदमाश भी धराया
Crime News: मौदहापारा पुलिस ने नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बॉम्बे मार्केट के पास से दो आरोपियों के कब्जे से 14.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 6,700 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.05 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, जोरापारा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने के आरोप में अनिकेत यादव उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: NH-53 पर पकड़ा गया 8 किलो से ज्यादा गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Ganja Smuggling: महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र में एनएच-53 के पिरदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की होंडा एसपी 125 बाइक से 8 किलो 632 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में ओडिशा निवासी 19 वर्षीय बबलू महाकुर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी राहुल मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के लवन में बेचने की योजना थी। जब्त गांजे और मोटरसाइकिल की कुल कीमत 4,91,600 रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime: त्रिमूर्ति नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय आरोपी सुशील सोनी को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर
Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला
Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद सड़क पर विवाद शुरू हो गया। वाहन सावधानी से चलाने की बात कहने पर युवकों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
बस्तर संभाग
Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा
Cyber Crime: कांकेर के भानुप्रतापपुर में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके बैंक खाते से 11 राज्यों में 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की शिकायतें जुड़ी मिली हैं।
जांजगीर-चांपा
Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश
Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली महिला से मारपीट कर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 8 हजार रुपए नकद लूट लिए। मामले में SP ने ASP के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
राष्ट्रीय
Dhar News: तीव्रता के भूकंप से मची हलचल, धार में 10 सेकंड तक महसूस हुए झटके
Dhar News: शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके धार, खंडवा, बुरहानपुर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। धरमपुरी में करीब 5 से 10 सेकंड तक कंपन महसूस होने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
महासमुंद
Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर
Road Accident: महासमुंद के बागबाहरा में 102 महतारी एक्सप्रेस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।