"राशि" के लिए 737 परिणाम मिले
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
अर्थव्यवस्था
नई सुविधा : बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने शाह का बड़ा फैसला, सीधे खरीदी जाएंगी फसल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाफेड और एनसीसीएफ को किसानों से दलहन और तिलहन की सीधी खरीद करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देशभर के किसानों को इस व्यवस्था से जोड़कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाना और दलहन उत्पादन बढ़ाना है।
रायपुर
रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर
रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में राज्य जीएसटी विभाग ने एक सप्ताह तक चले विशेष जांच अभियान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। बिस्किट, बेकरी, पोल्ट्री, बारदाना और पेयजल कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिली हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
राष्ट्रीय
CSM Technologies IPO : शेयर बाजार में दस्तक देने को तैयार आईटी कंपनी, 24 जून से खुलेगा इश्यू
आईटी सॉल्यूशन कंपनी CSM Technologies Limited 24 जून से अपना IPO लेकर आ रही है। 145.78 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू में निवेशक 29 जून तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर 107 से 113 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि लॉट साइज 132 शेयर रखा गया है। जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।
दुर्ग
न्यायिक हिरासत : चोरी के लोहे से खड़ी की करोड़ों की दौलत, पुलिस ने खोले संगठित गिरोह के राज
दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 250 टन स्क्रैप समेत कुल 3.22 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
राज्य सरकार
सचिव की सख्त : निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर हर माह समीक्षा
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को नगर निकायों में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मैदानी निरीक्षण, मासिक समीक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। राज्य के 194 नगरीय निकायों में से अब तक 103 का निरीक्षण किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव को 510 करोड़ की विकास सौगात, 333 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510.89 करोड़ रुपये की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने खरीफ 2026 से धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
राष्ट्रीय
उद्धव को बड़ा झटका : 6 सांसद आज शिंदे के साथ, शिवसेना में फिर सियासी भूचाल
महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि सभी बागी सांसद दोपहर 3 बजे औपचारिक रूप से शिंदे की शिवसेना का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी सौंप दिया है। यदि यह बदलाव होता है तो लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत बढ़ जाएगी, जबकि उद्धव ठाकरे गुट की संख्या काफी घट जाएगी। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।
जुर्माना : पर्यावरण को नुकसान पड़ा भारी, हसदेव ताप विद्युत गृह प्रबंधन पर 27.60 लाख का दंड
कोरबा के हसदेव ताप विद्युत गृह (पूर्व) के ऐश डाइक में दरार आने से राखयुक्त पानी आसपास के क्षेत्रों और जल स्रोतों में फैल गया, जिससे गंभीर जल प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जांच के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सीएसपीजीसीएल पर 27.60 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। मंडल ने इसे पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कार्रवाई बताया है।
राष्ट्रीय
चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले सभी कर्मचारी हटाए गए, SIT की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। SIT ने शुरुआती जांच के बाद दान की गिनती में शामिल करीब 35-40 कर्मचारियों को हटा दिया है और उनकी जगह बैंक के नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
बस्तर संभाग
लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार
नगरनार थाना पुलिस ने एक अशिक्षित किसान के नाम पर 10 लाख रुपये का KCC लोन स्वीकृत कराकर 8.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान को केवल 1.50 लाख रुपये का लोन मिलने की जानकारी दी थी और अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कर शेष राशि निकाल ली। बैंक नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।